दोकड़ा।पुरे देश भर में आज मंगलवार को रथ यात्रा पर्व की धूम मची रही,जिले भर में आज श्री जगन्नाथ मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी, वहीं रथ खींचने को लेकर भक्तों में बड़ी उत्साह देखने को मिली,सुबह से ही मंदिरों में पूजा अर्चना शुरू हो गई थी,शाम होते होते सभी जगह महाप्रभु की रथ यात्रा शुरू हो गई थी,साथ ही इस अवसर पर जगह जगह मेले का आयोजन किया गया।जिले के कांसाबेल के दोकड़ा के ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़ी धूमधाम से रथ यात्रा निकाली गई,इस अवसर पर भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय शामिल होकर पूजा अर्चना कर रथ खींचने की परंपरा को पूरा किया,गौरतलब है की यहां रथ यात्रा की परंपरा आजादी के पूर्व 1942 ईसवी से निभाई जा रही है,खासकर इस रथ यात्रा की कई मान्यताएं प्रचलित हैं।आज के रथ यात्रा में क्षेत्र के हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।रथ यात्रा यहां के जगन्नाथ मंदिर से नर्तक दलों में अनेक वेश भूषा में भगवान श्री जगन्नाथ की जयकारा लगाते हुए निकाली गई,रथ को खींच कर भक्तो ने यहां के बस स्टैड पहुंचाई गई,जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस रथ यात्रा में शामिल होकर पूजा अर्चना किए।
