Current Date:03 Jun 2026





लुण्ड्रा विधानसभा में नहीं है प्रत्याशी को लेकर कोई विरोध, चारों मंडल के भाजपा पदाधिकारीयों ने कहा हमारा केवल कमल निशान को जिताना है लक्ष्य

कांग्रेसियों के इशारे पर तथाकथित व व्यक्तियों द्वारा फैलाई जा रही है भ्रम रिकॉर्ड मतों से जीतेंगे लुण्ड्रा विधानसभा

लुण्ड्रा विधानसभा में नहीं है प्रत्याशी को लेकर कोई विरोध, चारों मंडल के भाजपा पदाधिकारीयों ने कहा हमारा केवल कमल निशान को जिताना है लक्ष्य
छत्तीसगढ़ टुडे 24ब्यूरो

भाजपा लुण्ड्रा विधानसभा के धौरपुर लुण्ड्रा दरीमा कुन्नी मंडल ने संयुक्त रूप से बयान जारी करते हुए कहा है कि कुछ तथा कथित लोग  कांग्रेसियों की इशारे पर एक वर्ग विशेष मंच के माध्यम से जनताओं एवं कार्यकर्ताओं में भ्रम फैला मनोबल गिराने का कार्य कर रहे हैं चुंकि भाजपा द्वारा एक जिताऊ व दमदार प्रत्याशी को विधानसभा का  टिकट दिया गया है वह भी कई स्तर पर आंकलन व सर्वे रिपोर्ट के आधार पर  चुनकर पार्टी आलाकमान ने यह निर्णय लिया है जिसका सभी ने सम्मान व स्वीकार करते हुए भारतीय जनता पार्टी की नीति रिति के तहत संगठनात्मक दृष्टिकोण से सभी पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता भाजपा प्रत्याशी  प्रबोध मिंज को जिताने में कोई कसर नहीं छोड़  रहे हैं
     प्रत्याशी को लेकर हो रहे विरोध  के सवाल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि ऐसी कोई विरोध प्रत्याशी को लेकर नहीं है विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सहित विभिन्न कार्यक्रमों में भी प्रवासी विधायक व अन्य कार्यक्रमों में भी संगठन के बड़े जिला व प्रदेश के नेताओं के उपस्थिति में भी विधानसभा के सभी कार्यकर्ताओं व वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा प्रत्याशी प्रबोध मिंज को इस बार रिकार्ड मतों से जीत दिला  कांग्रेस का गढ़ कहे जाने वाले लुण्ड्रा विधानसभा के इस कलंक को मिटाने का संकल्प लिया है और कहा की जो लोग विरोध कर रहे हैं उनका कुछ निजी स्वार्थ
  भी छुपा हुआ है और सबसे बड़ी बात की लुण्ड्रा  के पूरे विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को मिल रहे व्यापक जनादेश से  कांग्रेस पार्टि विचलित हो गई है  और जैसा कि कांग्रेस की नीति रहा है कि हमेशा से ही लोगों के साथ छल कपट व धोखा देकर तानाशाही रवैया अपना राजनीति करने की तथा  कथनी  कुछ करनी कुछ जो इनके पार्टी के कार्यकर्ताओं के रग रग में बसी है  जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण है  कि सरगुजा के बाबा को मुख्यमंत्री बनेंगे कहकर वोट लिया और चुनाव के अंतिम समय में जनता को गुमराह करने  के लिए उप मुख्यमंत्री बना दिया जिसका की कोई संवैधानिक पावर ही नहीं है  जिस बात की पुष्टि स्वयं टीएस सिंहदेव भी पूर्व में कई बार कर चुके हैं  अब उसी के तर्ज पर हार की बौखलाहट  से डरकर   दूसरे के कंधे पर तीर रखकर चलाने वाली अपने आदत से बाज नहीं आ रहे हैं और प्रत्याशी के विरोध में स्वयंभू नेता बनाकर  कांग्रेसी ही उनका विरोध करा रहे हैं जिसे जनता भली भांति समझती है और चुनाव में जवाब देने के लिए बेशर्बी से इंतजार कर रही है
 
चारों मंडलों के पदाधिकारी ने बगैर नाम लिए कुन्नी मंडल के एक दो  कार्यकर्ता के विरोध में शामिल होने पर कहा कि चूंकि वे पूर्व की चुनाव में भी विरोध कर चुके हैं और उनके क्रियाकलापों पर पार्टी की पैनी नजर भी है हालांकि उनके विरोध का कहीं भी कोई असर नहीं पड़ रहा है वे स्वयं ही बगैर जनाधार के तथा स्वार्थपरख लोभी प्रवृत्ति के लोगों में उनकी छवि बनी है आगे उन्होंने संयुक्त रूप से कहा कि कांग्रेस पार्टी कितना भी छल कपट कर ले इस बार हम रिकॉर्ड मतों से लुण्ड्रा विधानसभा जीत छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएंगे