Current Date:03 Jun 2026





नव मतदाताओं को नाम जुड़वाने डीडीसी सालिक साय ने किया जनसंपर्क अभियान, केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर बोला हमला

डीडीसी सालिक साय ने किया लोगों के साथ जनसंपर्क

नव मतदाताओं को नाम जुड़वाने डीडीसी सालिक साय ने किया जनसंपर्क अभियान, केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर बोला हमला
कांसाबेल।क्षेत्र के डीडीसी सालिक साय ने बुधवार को अपने जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र के दर्जनों गांव का दौरा कर लोगों के साथ जनसंपर्क किया,इस जनसंपर्क अभियान के दौरान डीडीसी सालिक साय ने नव मतदाताओं से अपील करते हुए उनके नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए कहा।इस मौके पर उपस्थित लोगों को अपने संबोधन में केंद्र की मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गिनाएं।श्री साय ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तंज कसते हुए कहा की झूठ बोल कर सत्ता हासिल करने वाली भूपेश सरकार की असली चेहरा सामने आ गया है,उन्होंने आगे कहा की प्रदेश की जनता के साथ धोखा देकर वाहवाही बटोर रही कांग्रेस सरकार को आगामी विधानसभा चुनाव में उखाड़ फेंकना है।इस मौके पर भाजपा नेता महादेव यादव,गुलाब सिंह,रामकुमार सिंह,भुवनेश्वर सिंह, रामप्रसाद यादव,सूर्यनाथ साय,बालेश्वर चक्रेश, भूषण वैष्णव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।