सीजी टुडे 24 राजीव कश्यप
शासन की महत्वकांक्षी योजनाओं में “प्रधानमंत्री आवास योजना“ (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने पर 14 ग्राम पंचायत सचिवों के माह मई 2025 के वेतन पर रोक लगा दी गई है। साथ ही इस संबंध में ग्राम पंचायत सचिवों को निर्देशित किया गया है कि, प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्य में उदासीनता एवं लापरवाही बरतने पर उनके विरूद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सरगुजा श्री विनय कुमार अग्रवाल द्वारा दिनांक 30.05.2025 को विडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से जिले के अंतर्गत समस्त जनपदों की समीक्षा बैठक ली गई थी, बैठक में उनके द्वारा यह निर्देशित किया गया था कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, केन्द्र व राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी और जनकल्याणकारी योजना है, इसका उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को पक्के आवास उपलब्ध कराना है। इस योजना के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की उदासीनता को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। वर्ष 2024-25 में जिले को इस योजना के तहत जो लक्ष्य मिला है उसे पूरा करने सभी काम कर रहे हैं, इसके बाद भी प्रगति नहीं लाना योजना के लक्ष्यपूर्ति में बाधक बन रहा है।
विगत एक माह में लगातार न्यून प्रगति वाले ग्राम पंचायत सचिवों का वेतन रोकने का निर्देश जारी किया गया है। जिसमें ग्राम पंचायत बड़ादमाली के सचिव श्री रामवृक्ष यादव, टपरकेला सचिव के श्री नन्दलाल केरकेट्टा, लटोरी के सचिव श्री अरूण सोनवानी, खुटिया के सचिव श्री शिवभरोष राम, मानपुर के के सवि श्रीमती उर्मिला यादव, महेशपुर के सचिव श्री राजकुमार, बकनाकला के सचिव श्री मंगेश्वर, चंगोरी के सचिव श्री प्रकाश यादव, ललाती सचिव श्री गजानन्द राम, सरमना के सचिव श्री प्रकाश तिग्गा, बंशीपुर के सचिव श्री सुखलाल राम, सरगा के सचिव श्री युवराज पवन गुप्ता, चैनपुर के सचिव श्री सोनेकमल लकड़ा, और उरंगा के सचिव श्रीमती सुषमा महंत शामिल है।
राज्य
Admin
04 Jun 2025
प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने पर लुण्ड्रा जप सहित अन्य जनपदों के 14 पंचायत सचिवों का वेतन रोका
जिला पंचायत सीईओ ने दिए कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश
Related News
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 753
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 754
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 755
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 756
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 757
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 767
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 768