Current Date:02 Jun 2026





कोटवारी भूमि के फर्जी पट्टा मामले में सरपंच-सचिव द्वारा दोनों पक्ष को दे दिया गया पंचनामा

अधिवक्ता धीरेंद्र शर्मा ने की वैद्यानिक कार्यवाही की मांग

कोटवारी भूमि के फर्जी पट्टा मामले में सरपंच-सचिव द्वारा दोनों पक्ष को दे दिया गया पंचनामा
सरगुजा जिले के बतौली विकासखंड के ग्राम शिवपुर में कोटवारी भूमि को फर्जी पट्टा मामले में शिकायत के बाद ग्राम सरपंच द्वारा दोनों पक्षों की ओर से नामांतरण हेतु पंचनामा  बनाकर दे देने से उक्त मामला और विवादित हो गया है जिसको लेकर अधिवक्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता धीरेंद्र शर्मा के नेतृत्व में आवेदक आकाश राम राजा राम सुशील सहित ग्राम की लगभग 15 से 20 की संख्या में बतौली तहसील पहुंच सरपंच के खिलाफ मामला विवादित बनाए जाने की शिकायत कर निष्पक्ष जांच करने मांग की है पीड़ित सहित उनके पक्ष में पहुंचे लोगों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए बताया कि वर्तमान में उक्त प्रकरण  न्यायालय में लंबित है इसके बावजूद सरपंच एवं सचिव के द्वारा  अवैधानिक रूप से कार्य किया गया है हाईकोर्ट अधिवक्ता धीरेंद्र शर्मा के द्वारा लिखित ज्ञापन देकर  तहसीलदार से उक्त मामले का अतिशीघ्र निपटारा करने एवं सरपंच-सचिव के ऊपर वैधानिक कार्यवाही करने की मांग की है वहीं पीड़ितों का कहना है कि यदि उक्त प्रकरण में निष्पक्ष जांच व  सुनवाई नहीं होती है तो वे उच्च न्यायालय के शरण लेंगे