कांसाबेल।पुरे प्रदेश भर में इन दिनों भाजपा द्वारा केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर बूथ स्तर में अनेक कार्यक्रम आयोजित कर केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं को जन जन तक पहुंचा रही है।मंगलवार को जिले के कांसाबेल भाजपा मंडल के खूंटीटोली शक्ति केंद्र में बूथ क्रमांक 100 एवं 101 पूसरा ,सारूकछार में मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित हुई।इस मौके पर मुख्य रूप से विस्तारक सुमन मुखर्जी,डीडीसी सालिक साय,भाजपा नेता तुलसी कौशिक मौजूद रहे।इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विस्तारक सुमन मुखर्जी ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं को अभी से मेहनत करने की नसीहत दी।उन्होंने कहा की प्रदेश की कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की योजनाओं एवं प्रदेश कांग्रेस सरकार की विफलताओं को जन जन तक पहुंचाने की जरूरत है।इस मौके पर डीडीसी सालिक साय ने अपने संबोधन में कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा।श्री साय ने केंद्र सरकार की योजनाओं को गिनाते हुए प्रदेश की कांग्रेस सरकार की विफलताओं को भी बताया,उन्होंने कहा की प्रदेश की कांग्रेस सरकार में यहां की जनता परेशान है,पूर्व में रही भाजपा सरकार द्वारा चलाए गए सभी योजनाओं को बंद कर दिया।इस प्रदेश में जब से कांग्रेस की सरकार बनी है तब से यहां केवल भ्रष्टचार ,शराब खोरी एवं कमीशन खोरी चरम पर है।इस मौके पर भाजपा नेता तुलसी कौशिक ने भी अपने संबोधन में भाजपा कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव को लेकर कई मुद्दों पर उनसे परिचर्चा की।इस मौके पर मंडल अध्यक्ष गणेश जैन,आलोक सारथी,सुदाम पंडा,कमलेश लकड़ा,मनोज गुप्ता,विजय साय,परमेश्वर चक्रेश,बालेश्वर चक्रेश, अनक राम,खगेंद्र साय सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
राजनीती
Admin
05 Jul 2023
बूथ स्तर को मजबूत करने भाजपा चला रही है विशेष अभियान, डीडीसी सालिक साय ने कार्यकर्ताओं से कहा केंद्र सरकार की योजनाओं एवं प्रदेश कांग्रेस सरकार की विफलताओं को जन जन तक पहुंचाएं
डीडीसी सालिक साय ने प्रदेश सरकार पर बोला हमला
Related News
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 753
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 754
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 755
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 756
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 757
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 767
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 768