छत्तीसगढ़
Admin
14 Sep 2024
सरगुजा में विभत्स घटना देर रात्रि कुल्हाड़ी से काट पत्नी का सिर धड़ से कर दिया अलग :
नाबालिक पुत्र पुत्री रहेंगे रिश्तेदारों की सहारे
राजीव कश्यप सीजी टुडे 24
सरगुजा जिले के मैनपाट में युवक ने कुल्हाड़ी से वार कर गुरुवार देर रात हाथी से बचने के लिए बनाए गए कैंप की छत पर महिला सो रही थी तभी पति ने हमला कर दिया। युवक की हरकत देखकर कैंप में सो रहे लोग डर के मारे भाग निकले।
घटना की सूचना पर कमलेश्वरपुर थाना अंतर्गत घटित यह घटना में तत्काल पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया है
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम उरंगा के पतरापारा निवासी 34 वर्षीय धुनी बाई बीती रात अपनी पांच वर्षीय बेटी के साथ गांव में एक पक्के मकान की छत पर बनाए गए अस्थाई कैंप में सोने गई थी। हाथी के हमले से बचने के लिए कैंप में करीब 10 लोग सो रहे थे। रात करीब दो बजे धुनी बाई का पति 36 वर्षाय श्रीराम कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा और लोगों को धमकाने लगा।
कैंप के ग्रामीण भागे, पत्नी का गला काटा श्रीराम की एक वर्ष पहले मानसिक स्थिति बिगड़ गई थी। वह दो दिनों तक कुल्हाड़ी लेकर लोगों को जान से मारने की धमकी दे रहा था। बाद में ठीक हो गया था। उसे हरकत देख कैंप में सो रहे महिलाएं और बच्चे मौके से भाग निकले।धुनी बाई और उसकी बेटी ही कैंप में बचे थे। तभी श्रीराम ने धुनी बाई के गले पर कुल्हाड़ी से कई वार कर उसका सिर धड़ से अलग कर दिया।
/ हत्या के बाद लोगों को धमका रहा था आरोपी /
घटना के पहले ही उसकी पांच वर्षीय बेटी रोते हुए नीचे उतर गई थी। श्रीराम छत पर कुल्हाड़ी लेकर खड़ा था और लोगों को मार डालने की धमकी दे रहा था। इसकी सूचना कमलेश्वरपुर पुलिस को दी गई।
सूचना पर एएसआई सहदेव राम वर्मन की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
/नाबालिक पुत्र पुत्री अब रहेंगे रिश्तेदारों के भरोसे/
रात 11 बजे तक ठीक था युवक ग्रामीणों ने बताया कि रात को गांव में ही एक बाइक का एक्सीडेंट हो गया था। घटनास्थल पर श्रीराम भी अन्य ग्रामीणों के साथ कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा था। रात में वह ठीक था। श्रीराम और धुनी बाई के दो बच्चे हैं।
बड़ा बेटा कक्षा चौथी का छात्र है। बेटी पांच वर्ष की है। घटना के बाद दोनों को रिश्तेदारों को सौंप दिया गया है।
उसे परिचितोंके बताए अनुसार आरोपी श्रीराम नशा नहीं करता था। करीब एक माह पूर्व एक्सीडेंट में बेटी का हाथ टूट गया था तो उसने अंबिकापुर ले जाकर बेटी का इलाज कराया था। इस दौरान अचानक उसकी मानसिक स्थिति खराब हो गई थी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है
Related News
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 753
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 754
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 755
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 756
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 757
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 767
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 768