Current Date:02 Jun 2026





35वर्षीया महिला की हत्या से सनसनी रेप की भी ग्रामीणों ने जताई आशंका पुलिस जांच में जुटी

मामला सीतापुर थाना के ग्राम वंदना का

35वर्षीया महिला की हत्या से  सनसनी  रेप की भी ग्रामीणों ने जताई आशंका पुलिस जांच में जुटी
सीतापुर थाना क्षेत्र में वारदातों का  सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अभी राज मिस्त्री
हत्याकांड के मामले में  लोगों का आक्रोश शांत भी नहीं हुआ था कि ग्राम वंदना में शुक्रवार को पुनः एक महिला की हत्या ने पुलिस की परेशानी बढ़ा दी है वहीं नागरिकों के लिएभय मुक्त वातावरणपैदा कर दिया है। पुलिस ने बताया कि ग्राम वंदना में बस स्टैंड के पास निवास करने वाली कांति पैकरा पति सुकरित पैकरा 35 वर्ष घटना दिवस शुक्रवार 13 सितंबर को दोपहर 12 बजे घर से निकली थी और वापस नहीं लौटी। ग्रामीणों ने देर रात करीब 11 बजे गांव के धान खेत के मेढ़ में उसका शव मिलने की सूचना दी। एसडीओपी ने बताया कि मृतिका के सिर में बाईं ओर के माथे पर किसी धारदार हथियार से वार कर हत्या की गई है। ग्रामीणों ने रेप की आशंका भी जताई है। शव के आसपास धान का फसल गिरा हुआ था जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला ने खुद को बचाने काफी संघर्ष किया होगा। सूचना पर की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। समाचार लिखे जाने तक घटना स्थल की जांच कर पुलिस मामले की जांच योजना में जुटी है।