Current Date:03 Jun 2026





विधानसभा स्तरीय सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मेलन,आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बनी रणनीति

भाजपा कार्यकर्ताओं का हुआ विधान सभा स्तरीय सम्मेलन

विधानसभा स्तरीय सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मेलन,आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बनी रणनीति
कांसाबेल।सोमवार को यहां के भाजपा कार्यालय में भाजपा की संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित हुई।इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता भाजपा के वरिष्ठ नेता तुलसी कौशिक मौजूद रहे।इस कार्यक्रम के प्रभारी अजजा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष व डीडीसी सालिक साय ने अपने उद्बोधन में कांग्रेस सरकार  पर जमकर बरसे।उन्होंने कहा की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 9 वर्षो की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाना सभी मोर्चा के कार्यकर्ताओं की दायित्व है।उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को कमर कसने की जरूरत है।भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कहा की पार्टी के दिशा निर्देश पर केंद्र में मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर पूरे जिले भर में अनेकों कार्यक्रम कराए जा रहे हैं,जिले भर में सफल कार्यक्रम आयोजन के लिए उन्होंने कहा की जिले के सभी मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही है।उन्होंने कहा की आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी देते हुए कहा की पार्टी की योजना के तहत टिफिन बैठक भी किया जाना है।उन्होंने कहा की आगामी विधानसभा चुनाव में सबकी कड़ी मेहनत से प्रदेश में भारी बहुमत से भाजपा सरकार बनाना है,आगे उन्होंने कहा की सरकार की विफलताओं एवं केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाना है।तुलसी कौशिक ने अपने संबोधन में कहा की आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा का परचम लहराने के लिए सभी मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी,और केंद्र सरकार की उपलब्धियों के साथ प्रदेश की कांग्रेस सरकार की विफलताओं को जन जन तक पहुंचाने की जरूरत है।आगे उन्होंने कहा की पार्टी की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करें।प्रदेश की कांग्रेस सरकार की महत्वकांक्षी योजना गोठान योजना को लेकर कहा की केंद्र सरकार की पैसे का जमकर बंदरबांट किया है,पीएम आवास योजना को भी इस कांग्रेस सरकार ने रोक के रखा है,ऐसी निक्कमी कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत है।पूर्व संसदीय सचिव शिवशंकर साय ने कहा की प्रदेश की कांग्रेस सरकार को आगामी विधानसभा चुनाव में उखाड़ फेंकने की जरूरत है,प्रदेश की जनता को लोक लुभावन वादे कर आज कांग्रेस सरकार सत्ता में बैठी है लेकिन एक भी वादा निभा नहीं पाई,यहां की जनता ठगा महसूस कर रही है।इस मौके पर रोशन सिंह,उमाशंकर भगत,सुरेंद्र बेसरा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।कार्यक्रम में जिला कोषाध्यक्ष राम गर्ग,भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष भूषण वैष्णव,इमाम खान,गणेश जैन,दिनेश प्रसाद,सुदाम पंडा,आलोक सारथी,प्रतीक सिंह,बालेश्वर चक्रेश,घनश्याम अग्रवाल,केशव पांडे,अंशु जैन भाजयुमो महामंत्री,अरविंद स्वर्णकार,हनुमान पारीक,गौतम यादव,मनिंद्र राम,भुवनेशरी ,हेमंती भगत,अंजू टोप्पो,रवि यादव,रामबिलास राम,अटल साय सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।