अंबिकापुर।
महाकुल यादव समाज सेवा समिति, गोकुलनगर (घुटरा पारा) अंबिकापुर द्वारा इस वर्ष भी परंपरागत एवं भव्य रूप से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में समाज के सैकड़ों श्रद्धालु, नागरिकगण एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
जन्मोत्सव अवसर पर झांकी, भजन-कीर्तन, मटकी फोड़ प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। रात्रि 12 बजे श्रीकृष्ण जन्म आरती के साथ विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन समाज में एकता, भाईचारा और सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण का प्रतीक है। विशेष रूप से ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के युवाओं की भागीदारी इस उत्सव को और भी रोचक एवं ऐतिहासिक बनाएगी।
अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।
आयोजक: महाकुल यादव समाज सेवा समिति, गोकुलनगर (घुटरा पारा), अंबिकापुर
