सीजी टुडे 24 राजीव कश्यप
छत्तीसगढ़ की महतारियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है लम्बे समय से महतारी वंदन योजना से जुड़ने की बाट जोह रही महिलाओं के लिए रजिस्ट्रेशन (पोर्टल खुलेगा) इसी हफ्ते से शुरू होने वाला है। जिससे योजना में नई पात्र महिलाओं को आवेदन करने का मौका मिलेगा। इसके लिए महिला एवं बाल विकास विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। विभाग की मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि नई महिलाओं के आवेदन के लिए पोर्टल खोलने की अनुमति मुख्यमंत्री से मिल चुकी है।
सभी पात्र महिलाओं को मिलेगा महतारी वंदन का लाभ
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सरकार महिलाओं के लिए विशेष योजना चला रही है। उन्होंने कहा कि यहां महिला आबादी को फोकस किया जा रहा है। अभी महतारी वंदन योजना से 70 लाख महिलाएं जुड़ी हैं जिन्हें हर महीने लाभ मिल रहा है। जिन महिलाओं के नाम अब तक छूट गए हैं, उन्हें भी जल्द योजना से जोड़ा जाएगा। इसके लिए पोर्टल दोबारा खोला जाएगा और सभी पात्र महिलाओं को लाभ दिया जाएगा। मंत्री ने कहा कि अभी डेट तय नहीं है, लेकिन नाम जोड़ने की प्रोसेस जल्द शुरू होगी।
योजना के बारे में जानें
पात्र महिला को 1000 रुपए प्रतिमाह का भुगतान डीबीटी के माध्यम से।
सामाजिक सहायता कार्यक्रम/विभिन्न पेंशन योजनाओं से पेंशन प्राप्त करने वाली महिलाओं को 1000 रुपए से कम पेंशन राशि प्राप्त होने पर शेष अंतर की राशि का भुगतान किया जा रहा है।
महतारी वंदन योजना लिंक के माध्यम से हितग्राही द्वारा अपने आवेदन एवं भुगतान की स्थिति जान सकते हैं। इसके अलावा कोई शिकायत हो तो कर सकते हैं, तथा शिकायत के निराकरण की स्थिति देख सकते हैं। हितग्राही द्वारा लाभ त्याग एवं मृत्यु की जानकरी दर्ज कर सकते है।
महतारी वंदन योजना का लिंक- https://mahtarivandan.cgstate.gov.in/
NCERT की किताब में पहली बार आपातकाल शामिल
Home छत्तीसगढ़ रायपुर Mahtari Vandan Yojana: छत्तीसगढ़ की महतारी हो जाएं तैयार, इस दिन से शुरू हो रहे नए आवेदन, जानें पूरी प्रोसेस
Mahtari Vandan Yojana: छत्तीसगढ़ की महतारी हो जाएं तैयार, इस दिन से शुरू हो रहे नए आवेदन, जानें पूरी प्रोसेस
छत्तीसगढ़ की महतारियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। लम्बे समय से महतारी वंदन योजना से जुड़ने की बाट जोह रही महिलाओं के लिए रजिस्ट्रेशन (पोर्टल खुलेगा) इसी हफ्ते से शुरू होने वाला है। जिससे योजना में नई पात्र महिलाओं को आवेदन करने का मौका मिलेगा।
25 Jun 2026
By BP Shrivastava
Follow Us
Mahtari Vandan Yojana
Mahtari Vandan Yojana: छत्तीसगढ़ की महतारियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। लम्बे समय से महतारी वंदन योजना से जुड़ने की बाट जोह रही महिलाओं के लिए रजिस्ट्रेशन (पोर्टल खुलेगा) इसी हफ्ते से शुरू होने वाला है। जिससे योजना में नई पात्र महिलाओं को आवेदन करने का मौका मिलेगा। इसके लिए महिला एवं बाल विकास विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। विभाग की मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि नई महिलाओं के आवेदन के लिए पोर्टल खोलने की अनुमति मुख्यमंत्री से मिल चुकी है।
सभी पात्र महिलाओं को मिलेगा महतारी वंदन का लाभ
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सरकार महिलाओं के लिए विशेष योजना चला रही है। उन्होंने कहा कि यहां महिला आबादी को फोकस किया जा रहा है। अभी महतारी वंदन योजना से 70 लाख महिलाएं जुड़ी हैं जिन्हें हर महीने लाभ मिल रहा है। जिन महिलाओं के नाम अब तक छूट गए हैं, उन्हें भी जल्द योजना से जोड़ा जाएगा। इसके लिए पोर्टल दोबारा खोला जाएगा और सभी पात्र महिलाओं को लाभ दिया जाएगा। मंत्री ने कहा कि अभी डेट तय नहीं है, लेकिन नाम जोड़ने की प्रोसेस जल्द शुरू होगी।
योजना के बारे में जानें
पात्र महिला को 1000 रुपए प्रतिमाह का भुगतान डीबीटी के माध्यम से।
सामाजिक सहायता कार्यक्रम/विभिन्न पेंशन योजनाओं से पेंशन प्राप्त करने वाली महिलाओं को 1000 रुपए से कम पेंशन राशि प्राप्त होने पर शेष अंतर की राशि का भुगतान किया जा रहा है।
महतारी वंदन योजना लिंक के माध्यम से हितग्राही द्वारा अपने आवेदन एवं भुगतान की स्थिति जान सकते हैं। इसके अलावा कोई शिकायत हो तो कर सकते हैं, तथा शिकायत के निराकरण की स्थिति देख सकते हैं। हितग्राही द्वारा लाभ त्याग एवं मृत्यु की जानकरी दर्ज कर सकते है।
महतारी वंदन योजना का लिंक- https://mahtarivandan.cgstate.gov.in/
महतारी वंदन योजना क्या है?
महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके तहत पात्र महिलाओं को आर्थिक सहायता के रूप में हर महीने 1,000 रुपए दिए जाते हैं।
योजना की शुरुआत कब हुई थी?
योजना की शुरुआत मार्च 2024 में की गई थी।
योजना का उद्देश्य क्या है?
महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उनके जीवन स्तर में सुधार करना।
कौन महिलाएं इस योजना के लिए पात्र हैं
छत्तीसगढ़ की स्थानीय निवासी विवाहित महिलाएं, जिनकी आयु आवेदन वर्ष की 1 जनवरी को 21 वर्ष या उससे अधिक हो। विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाएं भी पात्र हैं।
क्या अविवाहित महिलाएं आवेदन कर सकती हैं?
नहीं, यह योजना केवल विवाहित, विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाओं के लिए है।
योजना के तहत कितनी राशि मिलती है?
पात्र महिलाओं को 1,000 रुपए प्रतिमाह डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से हितग्राही महिलाओं के अकाउंट में ट्रांसफर किए जाते हैं।
पेंशन प्राप्त करने वाली महिलाओं के लिए क्या है व्यवस्था
यदि किसी महिला को सामाजिक सहायता या अन्य पेंशन योजना के तहत 1,000 रुपए से कम पेंशन मिल रही है, तो शेष राशि का भुगतान महतारी वंदन योजना के तहत किया जाता है।
नए आवेदन कब से शुरू होंगे?
महिला एवं बाल विकास विभाग के मुताबिक, नई पात्र महिलाओं के आवेदन के लिए पोर्टल इसी हफ्ते खोला जा सकता है। इसके लिए मुख्यमंत्री की अनुमति मिल चुकी है।
आवेदन कैसे किया जाएगा ?
पोर्टल खुलने के बाद पात्र महिलाएं ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी।
आवेदन और भुगतान की स्थिति कैसे जांचें?
हितग्राही महतारी वंदन योजना के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आवेदन और भुगतान की स्थिति देखी जा सकती है।
शिकायत दर्ज करने की सुविधा उपलब्ध है ?
हां, पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने और उसके निराकरण की स्थिति देखने की सुविधा उपलब्ध है
*क्या लाभ त्यागने या मृत्यु की जानकारी भी पोर्टल पर दर्ज की जा सकती है?*
हां, लाभ त्याग और हितग्राही की मृत्यु की जानकारी भी पोर्टल के माध्यम से दर्ज कराई जा सकती है।
महतारी वंदन योजना की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
महतारी वंदन योजना पोर्टल https://mahtarivandan.cgstate.gov.in
