Current Date:24 Jun 2026





अवैध खाद भंडारण करने वाले सावधान प्रशासन का बड़ा कार्यवाही, बतौली में 379 बोरी उर्वरक जब्त

जिले भर में लगातार जारी रहेगी प्रशासन की कार्यवाही सीजी टुडे 24 राजीव कश्यप

अवैध खाद भंडारण करने वाले सावधान प्रशासन का बड़ा कार्यवाही, बतौली में 379 बोरी उर्वरक जब्त

सीजी टुडे 24 राजीव कश्यप

कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशन एवं उप संचालक कृषि श्री पीतांबर सिंह दीवान के मार्गदर्शन में जिले में अवैध उर्वरक भंडारण एवं कालाबाजारी के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कृषि एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा विकासखंड बतौली के ग्राम पोकसरी एवं मंगरी में छापामार कार्रवाई कर बिना वैध दस्तावेजों के भंडारित बड़ी मात्रा में रासायनिक उर्वरक जब्त किया गया।

  प्राप्त सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने ग्राम पोकसरी निवासी श्री रामनरेश यादव के घर स्थित गोदाम का निरीक्षण किया। जांच के दौरान गोदाम में बिना किसी वैध दस्तावेज के भंडारित 206 बोरी यूरिया, 92 बोरी एनपीके तथा 55 बोरी डीएपी खाद बरामद की गई।

इसके अतिरिक्त टीम ने मंगारी स्थित ‘मां लक्ष्मी किराना स्टोर’ में भी दबिश दी, जहां से 21 बोरी यूरिया एवं 5 बोरी सिंगल सुपर फास्फेट (एसएसपी) बिना वैध दस्तावेज के भंडारित पाए गए।

संयुक्त टीम द्वारा कुल 379 बोरी उर्वरक जब्त कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई तक संबंधित व्यक्ति की सुपुर्दगी में रखा गया है।

इस कार्रवाई में कृषि विभाग की ओर से अनुविभागीय कृषि अधिकारी श्रीमती अनीता एक्का, सहायक संचालक कृषि श्री अभिषेक झा, उर्वरक निरीक्षक श्री पवन साय भगत, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री रविश गुप्ता एवं कृषि विकास अधिकारी श्री गब्बर सिंह नागवंशी तथा राजस्व विभाग की ओर से राजस्व निरीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह एवं पटवारी श्री अनुज सिन्हा शामिल रहे।

 जिले में आगामी दिनों में भी औचक निरीक्षण एवं सख्त वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।