सीजी टुडे 24
छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी बुरी खबर सामने आई है। माननीय छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के निर्देश और आदेश (WPS No. 6783 of 2026) के पालन में, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) ने 11 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाली सहायक शिक्षक (LSAT26) की लिखित भर्ती परीक्षा को फिलहाल स्थगित कर दिया है इस संबंध में परीक्षा नियंत्रक की ओर से आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिया गया है ।
*इस कारण से हुई परिक्षा स्थगित?*
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने दृष्टिहीन और अन्य आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को विज्ञापन में शामिल कर आवेदन करने का अवसर देने का निर्देश दिया है। कोर्ट के इसी आदेश के अनुपालन में, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने राज्य के सभी जिलों (सरगुजा, कोरिया, बिलासपुर, दंतेवाड़ा, धमतरी, दुर्ग, जगदलपुर, जांजगीर-चांपा, जशपुर नगर, कांकेर, कबीरधाम, कोरबा, महासमुंद, रायगढ़, रायपुर और राजनांदगांव) के नोडल अधिकारियों को परीक्षा स्थगित किए जाने की आधिकारिक सूचना भेज दी है।
जारी आदेश के अनुसार, दिनांक 11.10.2026 को आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा (LSAT26) और उसकी गोपनीय सामग्री के वितरण की प्रक्रिया को आगामी आदेश तक टाल दिया गया है।अब इसकी तिथि अलग से जारी की जाएगी ।
