Current Date:03 Jun 2026





कांग्रेस नेता के दुकान में भीषण आग से लाखों का हुआ नुकसान,पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने मुरारी अग्रवाल से मुलाकात कर जताया दुःख,कहा विकास की दावा करने वाली कांग्रेस सरकार की खुल गई पोल

दुकान में भीषण आग से लाखों का नुकसान

कांग्रेस नेता के दुकान में भीषण आग से लाखों का हुआ नुकसान,पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने मुरारी अग्रवाल से मुलाकात कर जताया दुःख,कहा विकास की दावा करने वाली कांग्रेस सरकार की खुल गई पोल
जशपुरनगर।बीते दिनों जिले के कुनकुरी नगर के कांग्रेस नेता मुरारी अग्रवाल के दुकान में भीषण आग लग जाने से लाखों रुपए का नुकसान पहुंचा है,वहीं आग को बुझाने पहुंचे अग्निशमन में तकनीकी खराब की वजह से आज बुझाई नही जा सकी और पूरे दुकान को आग की चपेट में ले लिया,जिससे दुकान में रखे सामान पूरी तरह से जलकर खाक हो गई।आज भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कुनकुरी पहुंचकर मुरारी अग्रवाल से मुलाकात कर दुःख जताया।श्री साय ने इस घटना को दुखद बताते हुए शासन प्रशासन पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा की समय पर अग्निशमन पहुंच जाती तो आग पर काबू पाया जा सकता था,लेकिन जिस तरह से नगर पंचायत में अग्निशमन वाहन उपलब्ध हुई थी,तो नगर में शायरन बजा कर लोगों को दिखावा किया गया,लेकिन यह लोगों के साथ मजाक साबित हुआ।उन्होंने कहा की पूरे प्रदेश भर में बड़े बड़े विकास की दावा करने वाली कांग्रेस सरकार की जमीनी हकीकत सामने आ गई है।संसदीय सचिव यू डी मिंज पर निशाना साधते हुए कहा की कुनकुरी में किस तरह से विकास हुआ है इस तरह की घटना से सहज अंदाजा लगाया जा सकता है।गौरतलब है की यह कुनकुरी में दूसरी बड़ी घटना है जो इस तरह से भीषण आग से लाखों का नुकसान हुआ है।उन्होंने कहा की शासन प्रशासन गहरी नींद में सो रही है,इस तरह की घटना फिर न हो इस लिए अग्निशमन की दुरुस्त व्यवस्था होनी चाहिए।