जशपुरनगर।पूरे प्रदेश भर में भाजपा द्वारा चलबो गोठान खोलबो पोल के तहत गांव में बने गोठान का निरीक्षण कर विकास की जमीनी हकीकत सामने लाने विशेष अभियान चलाकर भाजपा नेता गोठान पहुंच रहे हैं।गौरतलब है की प्रदेश की कांग्रेस सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं में से एक योजना नरवा गरुवा घूरवा बाड़ी योजना है,जिसकी चर्चा न केवल प्रदेश में है बल्कि पूरे देश भर में इस योजना की चर्चा हो रही है,लेकिन इस योजना के क्रियावयन की जमीनी हकीकत कुछ और है,गोठान में न तो पशु हैं,न ही चारे की व्यवस्था है,बल्कि इस योजना के तहत बने गोठान में कार्य किए मजदूरों को अब तक मजदूरी राशि भी नहीं मिली है।इस अभियान के तहत भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय जिले के कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के गांव जामचुवा एवं बनकॉम्बो के बने गोठान में पहुंचे।इस मौके पर साथ में भाजपा के जिला महामंत्री भरत सिंह,मंडल अध्यक्ष संतोष सहाय, संतन राम,तुलाधर यादव ,विकास नाग सहित आला नेता निरीक्षण में पहुंचे थे।श्री साय ने गोठान को देखकर प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा,उन्होंने कहा की कांग्रेस सरकार की महत्वकांक्षी योजना की दुर्दसा का यह आलम है की करोड़ों रुपए खर्च की बावजूद व्यवस्था बदहाल है।गोठान में न तो पशु हैं,न चारे की व्यवस्था है।यहां की तक गोठन निर्माण में लगे मजदूरों को उनकी मजदूरी राशि तक नहीं मिली है।श्री साय ने कहा की कांग्रेस की सरकार ने इस योजना के तहत करोड़ों रुपए की बंदरबाट कर जमकर भ्रष्टाचार की है।ग्राम पंचायत में केंद्र सरकार द्वारा गांव की विकास के लिए दी जाने 14 वें एवं 15 वें वित्त की राशि को यहां खर्च कर दुरुपयोग की है,जिसको जनता कभी माफ नहीं करेगी,उन्होंने कहा की आने वाले विधानसभा चुनाव में इस झूठी सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत है।
राजनीती
Admin
22 May 2023
राजनीति:–भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने चलबो गोठान खोलबो पोल अभियान के तहत निरीक्षण में पहुंचे यहां के गोठान में,वाहवाही बटोर रही कांग्रेस सरकार की जमीनी हकीकत देखकर साधा निशाना,मजदूरों को नहीं मिली मजदूरी राशि
भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने किया गोठान का निरीक्षण
Related News
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 753
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 754
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 755
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 756
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 757
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 767
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 768