Current Date:01 Jun 2026





विशुनपुर में हुआ जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन, 376 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरणपेंशन स्वीकृति आदेश, राशनकार्ड, जॉब कार्ड, पीएम आवास पूर्णता प्रमाण पत्र प्रदाय किए गए

आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा 27 जुलाई कोपर्यवेक्षण कार्य हेतु पर्यवेक्षक नियुक्त, नकल को रोकने उड़नदस्ता दल किए गए गठित

विशुनपुर में हुआ जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन, 376 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरणपेंशन स्वीकृति आदेश, राशनकार्ड, जॉब कार्ड, पीएम आवास पूर्णता प्रमाण पत्र प्रदाय किए गए

अम्बिकापुर 25 जुलाई 2025/ राज्य शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन सरगुजा द्वारा जन समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु आज जनपद पंचायत बतौली के विशुनपुर क्लस्टर में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों से प्राप्त कुल 378 आवेदन पत्रों में से 376 आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया। जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में कलेक्टर श्री विलास भोसकर शामिल हुए।

शिविर में राजस्व विभाग से आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, नामांतरण, ऋण पुस्तिका, रिकॉर्ड दुरुस्ती, डिजिटल हस्ताक्षर आदि से संबंधित कुल 123 आवेदन प्राप्त हुए, जिनका शत-प्रतिशत निराकरण कर दिया गया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत स्वच्छ भारत मिशन और मनरेगा से जुड़े कुल 8 आवेदन भी पूर्णतः निराकृत किए गए। खाद्य विभाग के तहत नवीन राशन कार्ड, द्वितीय प्रति, नाम जोड़ने, मुखिया परिवर्तन जैसे मामलों से संबंधित 125 आवेदन प्राप्त हुए, जिन्हें मौके पर ही संपूर्ण रूप से निपटाया गया। समाज कल्याण विभाग के पेंशन और राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना से जुड़े 102 आवेदन भी शिविर में ही निराकरण किए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग से महतारी वंदन योजना के 18 आवेदन, और  वन विभाग से 1 आवेदन (वन पट्टा सुधार हेतु) प्राप्त हुआ। वहीं शिविर में हितग्राहियों को राष्ट्रीय परिवार सहायता स्वीकृति आदेश, पेंशन स्वीकृति आदेश, राशनकार्ड, जाब कार्ड, पीएम आवास पूर्णता प्रमाण पत्र, मक्षली जाल बीज, स्पेयर पंप, आयुष्मान कार्ड, ऋण पुस्तिका जनप्रतिनिधियों के हाथों वितरित किया गया।

शिविर में नागरिकों की शिकायतों, मांगों एवं योजनाओं से संबंधित आवेदनों पर विभागीय अधिकारियों ने तत्परता से कार्यवाही की। वहीं विभागीय स्टॉल लगाकर आम नागरिकों को शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी दी।

कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने जनसमस्या निवारण शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जिला प्रशासन आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जनसमस्या निवारण शिविरों का मूल उद्देश्य है कि शासन की योजनाओं और सेवाओं का लाभ हर अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

जनसमस्या निवारण शिविर में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती नानमणी पैकरा, श्रीमती मंजूहरि गुप्ता, श्री अशोक गुप्ता, श्री आशीष कुमार गुप्ता, श्री जीतेश्वर पाठक, श्री अमित गुप्ता, श्री विश्वनाथ यादव, श्री पूनम गुप्ता सहित जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
---00---
अम्बिकापुर 25 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा 27 जुलाई 2025 को आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा आयोजित होगी। यह परीक्षा पूर्वान्ह 11ः00 से 01ः15 बजे तक जिले के कुल 38 परीक्षा केंद्रों में आयोजित होगी।
परीक्षा से संबंधित कार्यों के सुचारू रूप से संचालन एवं पर्यवेक्षण कार्य हेतु कलेक्टर सरगुजा द्वारा  पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। नियुक्त किए गए  पर्यवेक्षक परीक्षा की गोपनीय सामग्री 27 जुलाई को जिला कोषालय अम्बिकापुर के स्ट्रांगरूम से प्रातः 08ः00 बजे तक प्राप्त करेंगे तथा परीक्षा  समाप्ति के पश्चात् प्राचार्य/ समन्वयक राजीव गांधी पी जी कॉलेज अम्बिकापुर में जमा करेंगे।
इसी प्रकार परीक्षा के सफल संचालन, अनैतिक कार्यों, नकल आदि को रोकने हेतु कलेक्टर सरगुजा द्वारा उड़नदस्ता दल गठित किया गया है। यह दल फर्जी परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल ना हो सके इस हेतु प्रवेश पत्र तथा उत्तर शीट में दिए गए फ़ोटो एवं हस्ताक्षर के सूक्ष्म मिलान करना आदि करेंगे।

परीक्षार्थियों के लिए आवश्यक दिशा निर्देश-

परीक्षा प्रारंभ से 2 घंटे पहले केंद्र पर पहुँचना अनिवार्य है, ताकि फ्रिस्किंग एवं सत्यापन किया जा सके। परीक्षा शुरू होने के 15 मिनट पूर्व (10ः30 बजे) केंद्र का प्रवेश द्वार बंद कर दिया जाएगा। परीक्षार्थी केवल हल्के रंग के आधी बाँह वाले कपड़े और चप्पल पहनकर आएं। परीक्षा कक्ष में किसी प्रकार का संचार उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, पर्स, पाउच, स्कार्फ, टोपी, बेल्ट, कान के आभूषण आदि पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे। परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले से लेकर परीक्षा समाप्ति तक अंतिम आधे घंटे तक किसी भी परीक्षार्थी को बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी।
---00---