Current Date:02 Jun 2026





11 जुलाई को भुसू में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर

विभागीय स्टॉलों के माध्यम से हितग्राहियों को मिलेगा योजनाओं का लाभ

11 जुलाई को भुसू में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर

अम्बिकापुर 10 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन एवं जन शिकायत निवारण विभाग के निर्देशानुसार जिले के सीतापुर विकासखंड के ग्राम भुसू में 11 जुलाई को ‘‘जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर” का आयोजन किया जाएगा। 
    शिविर में जिले के विभागीय स्टॉल लगाकर   शासन की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया जाएगा।
    इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीण जनता की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करना तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ जनता तक पहुंचाना है।
    जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं के निराकरण हेतु आवेदन प्रस्तुत करें एवं शासन की योजनाओं का लाभ उठाएं।
---00---