सीजी टुडे 24 राजीव कश्यप
लण्ड्रा थाना अंतर्गत ग्राम बकनाकला सेमरपारा में शासकीय भूमि पर कब्जा करने केमामले में दो पक्षों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया है
जानकारी के अनुसार दिनांक 19/08/25 कों थाना लुण्ड्रा में ग्रामवासियो द्वारा प्राथमिक की दर्ज कराई गई की ग्राम पंचायत में शासकीय भूमि पर ग्राम बकनाकला (सेमरपारा) टोप्पो लाईन जंगल पर एवं ग्राम बकना कला के वन अधिकार के तहत प्राप्त पटटे की भूमि लुरकु राम की सहमति से उसकी भूमि पर वृक्षारोपण किये जाने हेतु सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर दिनांक 16/08/25 को लगभग 2500 नग पौधा उक्त भूमी पर रोपण किया जा रहा था उसी समय सकीर आत्मज हनीफ , जीसान आत्मज सकीर ,शब्बीर आत्मज नसीर, एवं नसीम आत्मज शब्बीर सभी ग्राम बकनाकला के द्वारा ग्रामवासियों को गाली गलौज एवं जातिसूचक अपशब्द कहते हुए अपने कब्जे की भूमि में ग्रामवासियो द्वारा पेड़ लगाने की बात बोलकर पेड कों उखाड़ कर फेक देने की बात बोलकर जान से मारने की धमकी दिया गया है, एवं आरोपियों द्वारा उक्त पौधों को उखाडकर फेक दिया गया है।
वहीं दूसरे मामले मे आवेदकों ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 19/08/25 कों एवं दिनांक 17/08/25 को प्रार्थिया एवं अन्य गांव के लोग सेमेरपारा मे बकरी चराने गए हुए थे, उसी समय जीसान अंसारी पिता सकीर अंसारी निवासी ग्राम बकना कला मौक़े पर आया और प्रार्थिया एवं अन्य कों गाली गलौज करते हुए जातिसूचक अपमानजनक शब्द बोलते हुए अपने कब्जे की जमीन में पौधा लगाने की बात बोलकर जान से मारने की धमकी दिया है।
उक्त दोनों मामले कों संज्ञान मे लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल के दिशा निर्देशन मे थाना लुण्ड्रा पुलिस टीम कों मामले मे आरोपियों के विरुद्ध सख़्ती से कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया था, उपरोक्त पहले प्रकरण मे थाना लुण्ड्रा मे अपराध दर्ज कर धारा 296, 351(3) बी. एन. एस. एवं 3(2)(v) एसटी/एससी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है, तथा दूसरे प्रकरण में धारा 296, 351(3) बी. एन. एस. का अपराध दर्ज कर मामले मे अग्रिम कार्यवाही की जा रही है, दोनों मामलों मे आरोपीगण घटना दिनांक से फरार है जिनका सरगर्मी से पता तलाश किया जा रहा है, आरोपियों को लुण्ड्रा पुलिस टीम द्वारा जल्द गिरफ्तार कर लिये जाने का दावा किया जा रहा है ।वर्तमान में ग्राम वासियों द्वारा शासकीय भूमि पर बलपूर्वक कब्जा करने का आरोप लगा शकीर
अंसारी को लेकर काफी आक्रोश व तनाव का माहौल है । बहरहाल जांचोपरांत ही मामला स्पष्ट हो पाएगा ।
