Current Date:03 Jun 2026





एन एच 43 पर केमिकल लोड टैंकर पलटने से लगी भीषण आग

ड्राइवर व क्लीनर ने कूद कर बचाई अपनी जान

एन एच 43 पर केमिकल लोड टैंकर पलटने से लगी भीषण आग
सीजी टुडे 24 अंबिकापुर लुंड्रा- लक्ष्मी नारायण तिवारी- 
राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 43 पर स्थित लमगांव पुलिया के पास सुबह लगभग 10 बजे केमिकल लोड टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गई और टैंकर में भीषण आग लग गया जिससे टैंकर धूं धूं कर जलने लगा जिसके कारण दोनों तरफ से आवागमन अवरुद्ध हो गया। सूचना पर रघुनाथपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुँच सभी को सुरक्षित करते हुए आवागमन को चालू किया और दमकल विभाग को सूचित कर बुलाया और काफी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।