Current Date:01 Jun 2026





ट्रेडिंग के नाम पर 17 लाख ठगे, 2 गिरफ्तार

एक क्लिक पर जानिए कहां का है मामला

ट्रेडिंग के नाम पर 17 लाख ठगे, 2 गिरफ्तार
लुण्ड्रा/सीजी टुडे 24 राजीव कश्यप 
पटना थाना क्षेत्र में ट्रेडिंग के नाम पर 17 लाख रुपए की ठगी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पीड़ित बेलाल खान, निवासी महोरा, जिला कोरिया ने वर्ष 2020 से ठगी की शुरुआत होने की शिकायत की थी।

आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से निवेश का झांसा देकर बेलाल खान से अलग-अलग चरणों में कुल 17 लाख की राशि हड़प ली। ठगी का पता चलने के बाद पीड़ित ने थाना पटना में शिकायत दर्ज कराई।

इसके आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी), 506 (धमकी) व 34 (साझा आपराधिक कृत्य) के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। लगातार जांच और साक्ष्य संकलन के आधार पर पुलिस ने 22 जुलाई को आरोपी शमशाद अंसारी (34 वर्ष), निवासी भंवराही, सूरजपुर और मोहम्मद इरफान खान (50 वर्ष), निवासी धौरा टिकरा, जिला कोरिया व स्थायी निवासी फतेहपुर, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया।