जशपुरनगर।पूरे प्रदेश भर में भाजपा द्वारा चलबो गोठान खोलबो पोल के तहत गांव में बने गोठान का निरीक्षण कर विकास की जमीनी हकीकत सामने लाने विशेष अभियान चलाकर भाजपा नेता गोठान पहुंच रहे हैं।गौरतलब है की प्रदेश की कांग्रेस सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं में से एक योजना नरवा गरुवा घूरवा बाड़ी योजना है,जिसकी चर्चा न केवल प्रदेश में है बल्कि पूरे देश भर में इस योजना की चर्चा हो रही है,लेकिन इस योजना के क्रियावयन की जमीनी हकीकत कुछ और है,गोठान में न तो पशु हैं,न ही चारे की व्यवस्था है,बल्कि इस योजना के तहत बने गोठान खंडर में तब्दील हो चुकी है,वहीं जिले के पत्थलगांव जनपद पंचायत के गोठान में भारी अव्यवस्था देखने को मिल रही है, कहीं गोठान में तो निर्माण कार्य अधूरा है,तो कहीं त्रिपाल लगाकर शेड निर्माण कार्य पूर्ण बताया गया है,गोठान का दुर्दशा का आलम ये है की एक भी पशु न मवेशी नहीं है।इस अभियान के तहत भाजपा के अजजा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं डीडीसी सालिक साय जिले के पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र के गांव डूडूंगजोर,पत्थलगांव,पाकरगांव,रघुनाथपुर, घरजियानाथन,बटुराबहार गोठान में पहुंचे,जहां गोठान की अव्यवस्था का आलम देखकर प्रदेश की कांग्रेस सरकार एवं स्थानीय विधायक रामपुकर सिंह पर जमकर निशाना साधते हुए इस योजना को पूरी तरह फ़ैल बताया।इस मौके पर साथ में भाजपा के मंडल अध्यक्ष अनिल मितल , महामंत्री रूपसिंह राठीया,भूषण वैष्णव,अवधेश गुप्ता,बी एल भगत, बाल्शयाम चौहान,कृत नाग,अंजू टोप्पो, भुनेश्वरी बेहरा, उर्मिला पटेल,शिला गुप्ता,सुखमनी जी,, बालेश्वर चक्रेश,अर्जुन भगत,राजनंद,कुंवर,मंजीत,हिमासुं शर्मा,सुनील गर्ग, रेवा धीवर सहित आला नेता निरीक्षण में पहुंचे थे।श्री साय ने गोठान को देखकर प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा,उन्होंने कहा की कांग्रेस सरकार की महत्वकांक्षी योजना की दुर्दसा का यह आलम है की करोड़ों रुपए खर्च की बावजूद व्यवस्था बदहाल है।गोठान में न तो पशु हैं,न चारे की व्यवस्था है।यहां की तक गोठन निर्माण में लगे मजदूरों को उनकी मजदूरी राशि तक नहीं मिली है।श्री साय ने कहा की कांग्रेस की सरकार ने इस योजना के तहत करोड़ों रुपए की बंदरबाट कर जमकर भ्रष्टाचार की है।ग्राम पंचायत में केंद्र सरकार द्वारा गांव की विकास के लिए दी जाने 14 वें एवं 15 वें वित्त की राशि को यहां खर्च कर दुरुपयोग की है,जिसको जनता कभी माफ नहीं करेगी,उन्होंने कहा की आने वाले विधानसभा चुनाव में इस झूठी सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत है।
