Current Date:03 Jun 2026





कल लुण्ड्रा में पहली बार लगेगा कवियों का जमावड़ा जहां बहेगी हास्य से लेकर वीर रसों की बहार

मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ समेत स्थानीय कलाकार होंगे शामिल इच्छुक कलाकारों को भी मिलेगा मौका

कल लुण्ड्रा में पहली बार लगेगा कवियों का जमावड़ा जहां बहेगी हास्य से लेकर वीर रसों की बहार
सीजी न्यूज़ टुडे 24 राजीव कश्यप 




कल 24 मई दिन बुधवार को ग्रामीण क्षेत्र के दृष्टिकोण से देखें तो कई दशकों बाद पहली बार लुण्ड्रा ग्रामीण क्षेत्र में कवि सम्मेलन हो रहा है जिसको लेकर क्षेत्रवासियों एवं साहित्य में रूचि रखने  वाले लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है बता दें कि इस शानदार कवि सम्मेलन का आयोजन श्रीमती चंचल सिंह पैकरा के द्वारा  ग्राम पंचायत सचिव संघ के अध्यक्ष तथा कंवर समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र सिंह पैकरा के जन्म दिवस पर विशेष रूप से आयोजित किया जा रहा है पहली बार ग्रामीण अंचल में देश के लोकप्रिय कवि अपनी कविताओं से श्रोताओं को सराबोर करने के साथ श्रीगांर रस वीर रस से लेकर हास्य व्यंग के कविता पाठों व गायकी से उपस्थित जनों को मंत्रमुग्ध कर मन में  एक अलग भावना जागृत करेंगे उक्त कार्यक्रम कल दिनाँक 24 मई दिन बुधवार को रात्रि 8 बजे से लुण्ड्रा स्थित सामुदायिक भवन के पास आयोजित की गई है जिस कवि सम्मेलन में ख्याति प्राप्त नरेंद्र सिंह धड़कन चिरमिरी छत्तीसगढ़, राजेंद्र शुक्ल सहज बालाघाट मध्य प्रदेश, निशा आनंद तिवारी दुर्ग छत्तीसगढ़, रामलखन सिंह रीवा मध्य प्रदेश, सुनील त्रिपाठी निराला भिंड मध्य प्रदेश, मीर अली मीर रायपुर छत्तीसगढ़, कौशल महंत कौशल जांजगीर छत्तीसगढ़, प्यारे लाल आदिले कटघोरा छत्तीसगढ़, कवि संतोष सरल अंबिकापुर छत्तीसगढ़, विनोद हर्ष अंबिकापुर छत्तीसगढ़, विनितेष गुप्त गैर अंबिकापुर छत्तीसगढ़ तथा देवेन्द्र दास सोनवानी सरगुजा छत्तीसगढ़ की शानदार प्रस्तुति देखने व सुनने को मिलेंगी। आयोजन समिति ने आम जनता व सुधि श्रोताओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील एवं आग्रह की है।