Current Date:02 Jun 2026





अपने कोच के जन्मदिन यादगार बनाने बास्केटबाल के खिलाड़ियों ने किया पौधारोपण

सुबह पौधा रोपण शाम कोमनाया जन्मदिन

अपने कोच के  जन्मदिन यादगार बनाने बास्केटबाल के खिलाड़ियों ने किया पौधारोपण
सीजी टुडे 24 राजीव कश्यप

सरगुजा जिला बास्केटबॉल संघ के तत्वाधान में आज सुबह गांधी स्टेडियम में बास्केटबॉल के खिलाड़ियों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में पौधारोपण किया गया। इस दौरान खिलाड़ियों को प्रकृति के प्रति प्रेम और पौधारोपण के लिए प्रोत्साहित किया गया। गौरतलब है कि आज जिला बास्केटबॉल संघ के सचिव एवं प्रशिक्षक राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह का जन्म दिवस था। खिलाड़ियों ने अपने प्रशिक्षक के जन्मदिन पर सुबह पौधा रोपण किया और शाम की प्रैक्टिस के वक्त उन्होंने श्री सिंह के जन्मदिन का उत्सव मनाया।

शहर का गांधी स्टेडियम समय के साथ अत्यधिक खेल सुविधाओं से परिपूर्ण होता जा रहा है ऐसे में यहां पर मॉर्निंग इवनिंग वॉक करने वाले नागरिकों और खिलाड़ियों को शुद्ध हवा मिल सके साथ ही गर्मी के दिनों में छाया मिल सके। इस उद्देश्य से जिला बास्केटबॉल संघ के खिलाड़ियों ने आज पौधारोपण किया। दरअसल आज बास्केटबॉल के राष्ट्रीय कोच और सरगुजा जिला बास्केटबॉल संघ के सचिव राजेश प्रताप सिंह का जन्मदिन भी था। लिहाजा बास्केटबॉल के युवा खिलाड़ियों ने अपने प्रशिक्षक के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए पहले वृक्षारोपण किया और फिर शाम को मैदान में सभी खिलाड़ियों के साथ कोच राजेश प्रताप सिंह का बर्थडे सेलिब्रेट किया। 

इस अवसर पर विजय सिंह, अमितेश पाण्डेय,गौरव सिंह,हरिश सिंह, दुर्गा त्रिपाठी, सुजीत सिंह उपस्थित थे।