Current Date:03 Jun 2026





लुण्ड्रा-शासकीय कार्यक्रमों में भाजपा समर्थित जनप्रतिनिधियों का किया जा रहा अपमान लगगांव भूमि पूजन में जनपद सदस्य का नाम तक नहीं

उपेक्षित जनपद सदस्य ने लोकतंत्र प्रणाली की हत्या करने स्थानीय विधायक व कांग्रेस पर लगाया आरोप

लुण्ड्रा-शासकीय कार्यक्रमों में भाजपा समर्थित जनप्रतिनिधियों का किया जा रहा अपमान लगगांव भूमि पूजन में जनपद सदस्य का नाम तक नहीं
छत्तीसगढ़ टुडे 24 राजीव कश्यप
लुण्ड्रा जनपद पंचायत मेंअधिकारी कर्मचारी द्वारा निर्वाचित जनप्रतिनिधियों कासत्ता के दबाव में आकरलगातारअपेक्षा किया जा रहा है जिससेनिर्वाचित जनप्रतिनिधिअपने आप कोजहां असहाय महसूस कर रहे हैं वहीं क्षेत्र की जनता से किए वादे को भी पूरा नहीं कर शासकीय भूमि पूजनव लोकार्पण जैसे कार्यक्रमों में भीजानबूझकर संबंधित निर्वाचित क्षेत्र केजनप्रतिनिधियों का नाम तो हटा ही दिया जा रहा है यहीं नहीं बल्कि उनको कार्यक्रम में बुलाना तक भी मुनासिब नहीं समझ रहे हैं जिससे लेकर भाजपा समर्थित जनप्रतिनिधियों में जबरदस्त आक्रोश का माहौल है इस संबंध में प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए लमगांव जरहाडीह के जनपद सदस्य श्रीमती कंचन सतीश जायसवाल ने यहां के विधायक डॉ प्रीतम राम पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने जनपद प्रशासनिक अमला को अपने पद व पावर का दुरुपयोग करते हुए अपने कब्जे में ले लिया है लुण्ड्रा जनपद भाजपा समर्थित जनप्रतिनिधियों ने शासन एवं प्रशासन पर  घोर अपेक्षा किए जाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि कांग्रेस के विधायक डॉ प्रीतम राम क्षेत्र में तानाशाही रवैया अपनाते हुए एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि के हक व अधिकार को छिनने का का कार्य कर रहे हैं  साथ ही  प्रजातांत्रिक मूल्यों का हनन करते हुए लोकतंत्र में प्रदत्त निर्वाचित जनप्रतिनिधित्व के संवैधानिक अधिकार पर भी कुठाराघात कर रहे हैं

      लमगांव के जनपद सदस्य कंचन सतीश जायसवाल ने बताया कि मेरे निर्वाचन क्षेत्र लमगांव में विगत 5 सितंबर को मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत स्वीकृत 199 .99 लाख का शिलान्यास एवं भूमि पूजन का कार्यक्रम एनएच 43 से लेकर हनुमान मंदिर  जरहाडिह तक किया गया उक्त मार्ग को लेकर हमारे क्षेत्र के लोगों के साथ मिलकर हम सब ने अथक प्रयास कर प्रमुखता के साथ मांग रखी थी जिसे शासन प्रशासन द्वारा स्वीकृति भी दे दी गई जिसेसे लोगों एवं क्षेत्रवासियों के लिए एक बहू प्रतिछित  मांग पूरी होने से क्षेत्र के लोग गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं किंतु इसे अब शासन प्रशासन की लापरवाही कहें या फिर जानबूझकर भूमि पूजन बोर्ड पत्रिका में नाम का उल्लेख करना तो दूर की बात है यहां तक कि उक्त कार्यक्रम में बुलाना तक मुनासिब नहीं समझे जिससे हमारे समर्थकों सहित पद की गरिमा पर भी आघात लगा है और  राजनीतिक छवि पर भी असर पड़ रहा है
       2 सालों से नहीं हुई समान्य सभा की बैठक- कागजों में ही कर दिया गया अनुमोदन
       
वही जनपद सदस्य कंचन सतीश जायसवाल ने जनपद प्रशासन पर यह भी आरोप लगाया है कि   पिछले दो सालों से सामान्य सभा की बैठक तक नहीं बुलाई गई और बगैर सहमति वह जानकारी दिए कार्यों में ही मात्र खाना पूर्ति करते हुए कार्यों का अनुमोदन भी कर दिया गया जिसको लेकर हम लोगों ने कलेक्टर को भी शिकायत की थी किंतु कोई कार्यवाही आज पर्यन्त तक नहीं हुई
   बहरहाल यह केवल लमगांव का ही मामला नहीं है बल्कि लुण्ड्रा ब्लॉक के सभी भाजपा समर्थित  पंचायत से लेकर जनपद तक के जनप्रतिनिधियों के साथ पिछले कई वर्षों से लगातार भेदभाव किया जा रहा है चाहे वह कार्यक्रम में बुलाने को लेकर हो या फिर शासकीय कार्यों को लेकर