Current Date:03 Jun 2026





भाजपा घोषणा पत्र समिति के प्रदेश संयोजक विजय बघेल कल रहेंगे राजपुर में

व्यापारी से लेकर कर्मचारी तक मजदूर से लेकर उद्योगपतियों तक को शामिल हो घोषणा पत्र में सुझाव देने किया आग्रह

भाजपा घोषणा पत्र समिति के प्रदेश संयोजक विजय बघेल कल रहेंगे राजपुर में
अंबिकापुर छत्तीसगढ़ न्यूज़ टुडे 24 राजीव कश्यप

भाजपा घोषणा पत्र समिति के प्रदेश संयोजक एवं सरगुजा संभाग के प्रभारी विजय बघेल कल दिनांक 10 सितंबर रविवार को दोपहर 02:30 बजे स्थानीय रेस्ट हाउस राजपुर के प्रवास पर रहेंगे।
भाजपा चुनाव घोषणा पत्र समिति सदस्य राम लखन सिंह पैंंकरा ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि
श्री बघेल भाजपा के घोषणापत्र को लेकर विभिन्न कर्मचारी संगठनों, पेंशनर संघ, छात्र संगठन, अनियमित कर्मचारी संगठन, महिला संगठनों, स्व सहायता समूहों, व्यवसायी संगठनों, किसान संगठनों, मजदूर संगठनों, ठेले वालों, ऑटो रिक्शा संगठन, सामाजिक संगठनों, धार्मिक संगठनों, खेल संगठनों, मजदूर संगठनों सहित समाज के अन्य संगठन प्रमुखों के साथ बैठक कर घोषणापत्र में उनकी मांगों को शामिल करने हेतु उनके सुझाव लेंगे।
  उक्त सभी संगठनों के पदाधिकारीगण व सदस्यों, ग्रामीण जन, दाई-बहनी, भैया -भाभी, स्थानीय गणमान्य नागरिको से रामलखन पैकरा ने अनुरोध किया है कि तय समय पर पहुंच कर भाजपा के घोषणापत्र में अपने कीमती सुझाव देकर एक सर्वस्पर्शी और सर्व जन हितकारी घोषणा पत्र बनाने में सहयोग करें, तथा भाजपा के लोगों से उन्होंने कहा कि अपने-अपने मंडल में निवास रत विभिन्न संगठनों से संपर्क कर चर्चा करें और उन्हें अधिक से अधिक संख्या में राजपुर आने का आग्रह करें ताकि उनकी मांगों को भी घोषणा पत्र में शामिल किया जा सके।