सीजी टुडे 24 राजीव कश्यप
सुप्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल पहली बार अंबिकापुर आ रहे हैं। जो राम को लाए है हम उनको लाएंगे जैसे लोकप्रिय भजन के गायक कन्हैया मित्तल 17 जनवरी, दिन शनिवार को स्थानीय गांधी स्टेडियम में शिरकत करेंगे। श्री श्याम लाड़ला परिवार के तत्वाधान में आयोजित भव्य भजन कार्यक्रम में सरगुजा संभाग से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद जताई जा रही है।
आयोजन समिति से जुड़े पदाधिकारियों ने एक प्रेस वार्ता कर उक्त कार्यक्रम से संबंधित जानकारी साझा की।
पदाधिकारियों ने बताया है कि भजन गायक कन्हैया मित्तल पहली बार सरगुजा की पवन धरती पे किसी कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे हैं। उनके साथ लव अग्रवाल, सुरेश राजस्थानी और पप्पू महाराज भी कार्यक्रम में प्रस्तुति देंगे । इस भव्य कार्यक्रम के लिए आयोजन समिति ने प्रशासन से भी सहयोग के लिए निवेदन किया है। गांधी स्टेडियम में आयोजित भजन कार्यक्रम की शुरुआत 17 जनवरी को शाम 6 बजे से होगी। स्टेडियम के दो गेट भजन प्रेमियों के लिए खोले जाएँगे। जिला न्यायालय के सामने का मेन गेट और दुर्गा मंदिर के बगल का गेट कार्यकम में शामिल होने आने वालों के लिए खुला रहेगा। वहीं पार्किंग के लिए पॉलिटेक्निक कॉलेज, स्वामी विवेकानंद स्कूल और सरस्वती शिशु मंदिर के परिसर में व्यवस्था की गई है। इस दौरान विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों की ओर से भंडारे के आयोजन की भी तैयारी की जा रही है। आयोजन समिति श्री श्याम लाड़ला परिवार ने लोगों से बड़ी संख्या में सपरिवार कार्यकम में शामिल हो भव्यता प्रदान करने का आह्वान किया है।
अध्यात्म
Admin
11 Jan 2026
जो राम को लाए हैं वो अंबिकापुर लाये जाएंगे' 17 जनवरी को हो जाइये तैयार?
सुप्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल का होगा संगीत कार्यक्रम
Related News
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 753
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 754
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 755
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 756
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 757
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 767
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 768