Current Date:03 Jun 2026





आयुष्मान कार्ड बनाने चलाया गया महाअभियान, जगह जगह शिविर आयोजित कर लोगों का बनाया गया आयुष्मान कार्ड, एक दिन में बने 3957 आयुष्मान कार्ड

आयुष्मान कार्ड बनाने लगाया गया शिविर

आयुष्मान कार्ड बनाने चलाया गया महाअभियान, जगह जगह शिविर आयोजित कर लोगों का बनाया गया आयुष्मान कार्ड, एक दिन में बने 3957 आयुष्मान कार्ड
कांसाबेल।लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाने का शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने के लिए पूरे जिले भर में 3 जुलाई यानी सोमवार को व्यापक रूप से महाअभियान चलाकर जगह जगह शिविर का आयोजन किया गया।कलेक्टर डॉ रवि मित्तल के निर्देश पर इस महाभियान के तहत जिले के कांसाबेल तहसील में कुल 3957 लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया।सुबह से ही आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर कर्मचारियों का दल गांव गांव पहुंचकर शिविर आयोजित कर लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाने में जुट गए थे,वहीं इस महाभियान को सफल बनाने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,स्वास्थय विभाग के कर्मचारी,मितानिन एवं पंचायत स्तर के जनप्रतिनिधि सचिव सरपंच भी जुटे हुए थे।इस पूरे महा अभियान की मॉनिटरिंग जनपद स्तर के अधिकारी द्वारा की गई।