Current Date:03 Jun 2026





ऑडिट के नाम पर जनपद के बाबू का इंजीनियर से रिश्वत मांगते ऑडियो जमकर हो रहा वायरल, बोल रहे हैं कि चंदा मांगा हूं भीख नहीं- बाबू पर है

जनपद सीईओ का कथित रूप से संरक्षण

ऑडिट के नाम पर जनपद के  बाबू का इंजीनियर से रिश्वत मांगते ऑडियो जमकर हो रहा वायरल, बोल रहे हैं कि चंदा मांगा हूं भीख नहीं- बाबू पर है
छत्तीसगढ़ टुडे 24 राजीव कश्यप
जिला के लुण्ड्रा जनपद पंचायत कार्यालय में एक लंबे समय से कार्यरत बाबू सरपंच सचिव एवं शिक्षकों से तो वेतन पत्रक इत्यादि   विभागीय कार्यों के लिए पैसे की खुलेआम डिमांड तो करता ही है वही कर्मचारी से भी अपने पहुंचे व कार्य में लागत लगने की हवाला व धौंस दिखाकर अवैध पैसा की मांग करता है जनपद में पदस्थ बाबू पैसे की जिस तरह से खुलेआम मांग कर रहा है उससे यह आसानी से समझा जा सकता है कि उस पर कुछ छूटभैय्या नेता एवं जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से लेकर जिला के अधिकारियों कर्मचारी तक पहुंच है और उनके संरक्षण पर ही वह इस तरह से खुलेआम पैसे की डिमांड लंबे समय से करता आ रहा है जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण सोशल मीडिया में वायरल हो रहे एक ऑडियो क्लिप से लगाया जा सकता है हालांकि सीजी टुडे 24  उक्त ऑडियो की पूर्णतः पुष्टि नहीं करता है किंतु उसके इस कारनामे से इनकार भी नहीं किया जा सकता है क्योंकि इससे पूर्व भी वे कई बार अवैध वसुली को लेकर वे लुण्ड्रा जनपद कार्यालय में सुर्खियों में रह चुके हैं
इस ऑडियो क्लिप के वायरल होने के बाद जिला पंचायत सीईओ जांच की बात कह रहे हैं कि उक्त मामले की जान जनपद सीईओ से कराई जा रही है यह लोगों के एवं भ्रष्टाचार को उजागर कर हिम्मत दिखाने वाले कर्मचारी के  गले नहीं उतर रही है और वे कर रहे हैं कि चोरों के सरदार को ही चोर को पकड़ने का जिम्मा दे दिया गया है भला ऐसे में क्या कार्यवाही होगी यह आम जनता भी आसानी से समझ सकती है
   वायरल ऑडियो के अनुसार सतीश सिंह लुंड्रा जनपद कार्यालय में सहायक ग्रेड-2 के पद पर पदस्थ हैं। इन्होंने जनपद क्षेत्र में ही पदस्थ सब इंजीनियर रावेंद्र यादव से फाइल ऑडिट के बदले रुपयों की डिमांड की थी। जब इंजीनियर ने उन्हें फोन कर कहा कि हमलोग का काम पैसा देना थोड़ी न है मामा ।

मैंने कई लोगों से पूछा है। इस पर सहायक ग्रेड-2 सतीश सिंह ने कहा कि आप मुझे स्पष्टीकरण मत दीजिए। मैं जब से यहां बैठा हूं और आप अपने वरिष्ठ या रिटायर हो चुके इंजीनियर से पूछिए कि हर जनपद का इंजीनियर ऑडिट का पैसा देता है या नहीं । मेरे को समझाने की जरूरत नहीं है।
जब इंजीनियर ने कहा कि एसी ऑफिस के मानस सर से मेरी बात हुई है। इस पर बाबू (सहायक ग्रेड-2) ने कहा कि आप जनपद में हैं तो जनपद वाले से पूछिए । एसी में क्यों पूछ रहे हैं।

मुझे मत सिखाईये, आप बस 5 हजार 600 रुपए दीजिए

 बातचीत के दौरान सतीश सिंह ने इंजीनियर रावेंद्र यादव से कहा कि 15 हजार दुबे जी दिए, 10 हजार वीके यादव दिए तो  आप मुझे 5-10 हजार नहीं दे सकते क्या? यदि फाइल अपर कलेक्टर के पास चला जाए या कमिश्नर के पास चला जाए तो 50 हजार देना पड़ जाएगा। आपसे मुझे मात्र 5 हजार 600 रुपए चाहिए, यह हिसाब में है।

भीख नहीं चंदा मांग रहा हूं

चंदा देने में क्या परेशानी है,मैं कोई भीख नहीं मांग रहा बाबू ने कहा कि आपको चंदा देने में परेशानी हो रही है क्या? इंजीनियर ने कहा कि मुझे काफी परेशानी है। आप तो जान ही रहे हैं। इस पर बाबू ने कहा कि मैंने चंदा मांगा है, भीख थोड़ी मांग रहा हूं। आप तो जान रहे हो कि मैं किस टाइप का आदमी हूं। मैं जब तक ठीक हूं तो ठीक हूं नहीं तो फिर काफी बुरा भी हूं।

तुम्हारा एसडीओ क्या तोपचंद है

 जब सब इंजीनियर रावेंद्र यादव ने कहा कि न मामा, आप हमें सिखाएंगे कि इंजीनियर कैसे काम करेगा। टेक्निकल का काम इंजीनियर का है। हमारी फाइल एसडीओ के पास जाती है, आपको डायरेक्ट तो नहीं देते। हमारे काम का सत्यापन एसडीओ करते हैं। इस पर बाबू ने कहा कि हमारे ही हस्ताक्षर से फाइल आगे बढ़ता है वह काम होता है।जहां-जहां गलती किए हो वहां का फोटो खींचकर रखा हूं। जनपद का एसडीओ कोई बड़ा तोपचंद का पद नहीं है। आपको सीईओ पैसा दे रहा है। सीईओ अगर चाहेगा तो काम करेंगे तो भी पैसा नहीं देगा । मैं बात नहीं करूंगा, मुझे अच्छा नहीं लग रहा है।

मेरा बेटा अमेरिका में है सॉफ्टवेयर इंजीनियर तुम्हें सिखा दूंगा इंजीनियरिंग
आगे ऑडियो क्लिप में बात करते हुए   सतीश बाबू ने कहा कि मेरा बेटा अमेरिका में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है,   तो मुझे आप मत सिखाइए। मेरे 2 लडके व एक बेटी इंजीनियरिंग की है, आप मुझे मत सिखाइए कि इंजीनियरिंग क्या होता है।
जब सब इंजीनियर ने कहा कि आप हमें बताएंगे कि हमारा काम क्या है, आपसे सीखेंगे क्या? इस पर बोला कि हां मैं सिखा दूंगा। मैं ऐसा-वैसा कोई केरकेट्टा बाबू जैसा नहीं हूं। फिर धमकी भरे लहजे में कहा कि अच्छे से सीखा दूंगा।

शिकायत प्राप्त हुई है,जनपद सीईओ लुण्ड्रा कर रहे हैं जांच- सीईओ जिला पंचायत
इस संबंध में जब सीजी टुडे 24 ने मामले के जानकारी के संबंध में जिला पंचायत सीईओ से जाननी चाही तो जिला पंचायत सीईओ ने कहा कि वायरल ऑडियो मामले की शिकायत आई है।फिलहाल लुण्ड्रा जनपद सीईओ को जांच का जिम्मा दिया गया है। जांच में जो भी बातें सामने आएंगीं, उस आधार पर आगे कार्यवाई की जाएगी।
नूतन कंवर, जिला पंचायत सीईओ, सरगुजा