Current Date:03 Jun 2026





ट्रेन से उतरते ही सीधे डायरियाग्रसित ग्राम जगदीशपुर पहुंचे डिप्टी सीएम

उलटी दस्त से मृत व्यक्ति के परिजनों से मिल लिया वस्तु स्थिति का जायजा

ट्रेन से उतरते ही सीधे डायरियाग्रसित ग्राम जगदीशपुर पहुंचे डिप्टी सीएम
सीजी टुडे 24
ग्राम जगदीशपुर में उल्टी-दस्त की बीमारी फैलने और एक व्यक्ति की मृत्यु की सूचना पर आज पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री टी0एस0 सिंहदेव रायपुर से अम्बिकापुर ट्रेन से पहॅुंचने के उपरांत तत्काल ग्राम जगदीशपुर पहॅुंच वहां की स्थिति का जायजा लिये। विगत 1 सप्ताह से लगातार जगदीशपुर में उल्टी-दस्त की बिमारी के फैलने की शिकायत आ रही थी। उल्टी-दस्त के कारण गांव के बैसाखू राजवाडे की मौत भी हो गई। गांव में करीब 24 लोगों को उल्टी दस्त होने की जानकारी मिली है। उन्होंने प्रभावितों के घर जाकर उनसे मुलाकात की एवं उन्हें पानी उबाल कर पीने की सलाह दी है। उन्होंने प्रशासन को यह सलाह दी है कि गांव के हैण्डपम्प एवं पेयजल से संबंधित अन्य स्त्रोंतों के जल का परीक्षण कर संक्रमित स्त्रोतों का प्रतिबंधित करें। साथ ही उन्हांेने यह भी कहा है कि स्वास्थ विभाग गांव में कैम्प लगाकर लोगों का इलाज करे।