Current Date:02 Jun 2026





शाला प्रवेशोत्सव की तैयारी को लेकर बैठक आहुत

नए शैक्षणिक सत्र पर स्कूल संचालन को लेकर दिये आवश्यक दिशा निर्देश

शाला प्रवेशोत्सव की तैयारी को लेकर बैठक आहुत
सीजी टुडे 24 ब्यूरो राजीव कश्यप 
दिनांक 13-06-2024 को नवीन शैक्षणिक सत्र 2024 _25 में प्रवेशोत्सव के संबंध में विकासखण्ड अंतर्गत सभी जनशिक्षकों/प्रधान पाठको की द्वितीय बैठक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री देवकुमार गुप्ता द्वारा सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी एवं खण्ड स्त्रोत समन्वयक की उपस्थिति में ली गई। 
ज्ञातव्य हो कि प्रवेश उत्सव की प्रथम बैठक दिनांक 07-06-2024 को ली गई थी ।  बैठक में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री देवकुमार गुप्ता ने बताया कि नवीन शैक्षणिक सत्र 18 जून से प्रारंभ हो रहा है। जिसमें प्रवेशोत्सव 18 जून  से 10 जुलाई तक विकासखण्ड संकुल स्तर एवं विद्यालय स्तर पर मनाया जाना है। 
उन्होने जनशिक्षकों को प्रवेश उत्सव से पूर्व समस्त शालाओं में आवश्यक तैयारिया पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया। खण्ड शिक्षा अधिकारी ने राज्य स्तर से प्राप्त चेक लिस्ट अनुसार प्रत्येक विद्यालय परिसर का रंगरोगन साफ सफाई एवं आवश्यक मूलभूत सुविधाओं जैसे पेयजल, शौचालय एवं विद्युत व्यवस्था सही करने, पाठ्य पुस्तक व गणवेश वितरण प्रिंट रिच वातावरण मध्यान्ह भोजन की तैयारी एस.एम.सी.बैठक न्यौता भोज की तैयारी समस्त पंजियों का संधारण करने फर्नीचर एवं टाटपट्टी की व्यवस्था व वृक्षारोपण की तैयारी, किचन शेड की सफाई शाला खुलने से पूर्व पूर्ण करने जनशिक्षको को विद्यालय का सघन मानिटरिंग करने शिक्षकों की समय पर उपस्थिति, हेतु निर्देशित किया। 
उन्होने  प्रवेश उत्सव में नव प्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर प्रवेश दिये जाने की बात कही व असुरक्षित जर्जर शाला भवन मे बच्चों का नही बैठाने, शाला में असुरक्षित बिजली तार होने पर तत्काल उसे ठीक कराने के निर्देश दिये। शाला प्रवेश उत्सव में सभी प्रवेशी बच्चों को शत प्रतिशत प्रवेश दिये जाने हेतु सभी जन शिक्षकों व प्रधानपाठकों को विशेष प्रयास करने हेतु निर्देशित किया। विकासखण्ड स्तरीय बैठक में सभी जन शिक्षक एवं प्रधानपाठक उपस्थित रहे।