Current Date:03 Jun 2026





सरगुजा मिनी गोल्फ सनकी खिलाड़ी शिवानी सोनी वर्ल्ड चैंपियनशिप में लेंगे हिस्सा

स्वीडन में 23 अगस्त से आयोजित होगा प्रतियोगिता

सरगुजा मिनी गोल्फ सनकी खिलाड़ी शिवानी सोनी वर्ल्ड चैंपियनशिप में लेंगे हिस्सा
छत्तीसगढ़ टुडे 24 राजीव कश्यप
सरगुजा मिनी गोल्फ संघ की खिलाड़ी शिवानी सोनी स्वीडन में होने वाले वर्ल्ड चैंपियनशिप में शामिल होने जा रही है। यह प्रतियोगिता 23 अगस्त से 27 अगस्त तक आयोजित होने जा रहा है।
वर्ल्ड चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ से चार खिलाड़ियों का चयन हुआ है जिसमें सरगुजा से शिवानी सिंह सूरजपुर से प्रेरणा सिंह रायपुर से भूपेंद्र प्रसाद रायगढ़ से वंदना मिंस।
        राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि स्वीडन ने होने वाले वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत से कोच मैनेजर खिलाड़ी मिलकर 13 लोग शामिल हो रहे हैं या सभी 19 अगस्त को स्वीडन पहुंचकर इंटरनेशनल कैंप में शामिल होंगे। और 23 अगस्त से प्रतियोगिता में शामिल होंगे, सरगुजा जिला से शिवानी सोनी का भी चयन हुआ है शिवानी सोनी पूर्व में भी कई प्रतियोगिता में शामिल होकर जिले एवं राज्य का नाम रोशन किया है या प्रतिदिन गांधी स्टेडियम के बास्केटबॉल ग्राउंड में अभ्यास करती हैं।
    इस अवसर पर आदितेश्वर शरण सिंह देव(अध्यक्ष, सरगुजा जिला बास्केटबाल संघ) जितेंद्र मिश्रा (अध्यक्ष सरगुजा जिला टेबल टेनिस संघ) देवेश शुक्ला (लाॅन टेनिस संघ), विनित विशाल जायसवाल, विकास सिंह, प्रमोद सिंह, राजेश सिंह काकू सभी खेल संघों के पदाधिकारियों उपस्थिती मे शिवानी सोनी विदेश जाने व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलने के लिए अग्रिम बधाई दी।
        आदितेश्वर शरण सिंहदेव जी ने बताया कि सरगुजा के लिए यह काफी गौरव का बात है,साथ ही यह भी कहा कि जल्द ही सरगुजा को एक अपना मिनी गोल्फ कोर्स बनाया जायेगा, इन सभी उपलब्धि के लिए राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह विशेष बधाये।