Current Date:01 Jun 2026





सामूहिक आरती समिति द्वारा श्रावण मास में कराया जा रहा है एक दिवसीय शिवधाम यात्रा,यहां से शुरू होगी यात्रा

सामूहिक आरती समिति कांसाबेल द्वारा की जारी है धार्मिक यात्रा का आयोजन

सामूहिक आरती समिति द्वारा श्रावण  मास में कराया जा रहा है एक दिवसीय शिवधाम यात्रा,यहां से शुरू होगी यात्रा
कांसाबेल। यहां के धर्म प्रेमियों द्वारा धार्मिक यात्रा कराने के लिए एक विशेष समिति गठित है।समिति द्वारा लगातार लोगों को धार्मिक यात्रा कराकर पुण्य का कार्य कर रहे हैं।श्रावण मास के इस पवित्र महीने में एक बार फिर यहां सामूहिक आरती समिति कांसाबेल द्वारा एक दिवसीय शिवधाम यात्रा का आयोजन किया जा रहा है,यह यात्रा 20 अगस्त 2023 दिन रविवार को प्रातः 8 बजे शिव मंदिर कांसाबेल से पूजन कर प्रारंभ होगी और यह धार्मिक यात्रा ऐतिहासिक शिव धाम कोतेबीरा पहुंचेगी,वहां सामूहिक रूप से पूजा अर्चना कर जलाभिषेक करेंगे साथ ही महाआरती की जाएगी।यहां शिव धाम यात्रा के भक्तों द्वारा भजन कीर्तन किया जाएगा साथ ही यहां भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।बताया जा रहा है की इस धार्मिक यात्रा में 50 लोगों से अधिक की संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।गौरतलब की सामूहिक आरती समिति कांसाबेल द्वारा इससे पूर्व 51 श्रद्धालुओं को धार्मिक यात्रा कराकर विंध्यवासिनी,चित्रकूट,अयोध्या,प्रयाग राज,एवं काशी विश्वनाथ धाम का सफल तीर्थयात्रा कराई जा चुकी है।इस धार्मिक यात्रा को लेकर समिति की नगर में जमकर प्रशंसा की जा रही है।यहां के शिव मंदिर में श्रावण मास में प्रत्येक सोमवार को महाआरती एवं प्रसाद वितरण कर भजन कीर्तन की जाती है।इस धार्मिक यात्रा को सफल बनाने में समिति के प्रमुख सुरेश पारिक,ज्योति गुप्ता,भंवर पारिक,प्रदीप नायक,नारायण दास,धनवंत यादव,दिनेश राय सहित समिति के लोग जुटे हुए हैं।