Current Date:02 Jun 2026





चिराग परियोजना कार्यक्रम के तहत चयनित 40पोषण सखी का एक दिवसीय प्रशिक्षण लुण्ड्रा में हुआ संपन्न 

कृषि विभाग एवं तकनीकी सहयोगी संस्था पीसीआई के सहयोग से हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

चिराग परियोजना कार्यक्रम के तहत चयनित 40पोषण सखी का एक दिवसीय प्रशिक्षण लुण्ड्रा में हुआ संपन्न 
प्रदेश में कृषि विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 15 जिलों के 27 विकासखण्डों में चयनित 1000 ग्रामो में निवासरत ग्रामीण आदिवासी परिवारों के आय में वृद्धि एवं वर्षभर पोषित आहार की उपलब्धता हेतु वर्ल्ड बैंक एवं आई.एफ.ए.डी. के सहयोग से ‘‘चिराग परियोजना‘‘ का क्रियान्वयन किया जा रहा है। परियोजना अंतर्गत सरगुजा जिले के लुण्ड्रा ब्लॉक में चिन्हांकित 40 ग्रामों में पोषण आधारित गतिविधियों के क्रियान्वयन हेतु ‘‘पोषण सखी‘‘ के रूप में कार्य करने के लिये संबंधित ग्रामों से  40 महिलाओं का चयन किया गया है। गत दिनांक 22 अक्टूबर मंगलवार को चयनित महिलाओं को ‘‘पोषण सखी‘‘ के रूप में कार्य करने के लिये तकनीकि सहयोगी संस्था पी.सी.आई. के सहयोग से एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जनपद पंचायत लुण्ड्रा में किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान चयनित महिलाओं को चिराग परियोजना का परिचय, कुपोषण, संतुलित आहार कृषि एवं पोषण में संबंध के द्वारा दैनिक भोजन में आहार विविधता के लिये सामाजिक व्यवहार परिवर्तन हेतु संचार किये जाने के लिये मास्टर ट्रेनर भूपेश राजवाड़े, (पीसीआई )एवं सुश्री सीमा एक्का, सुपरवाईजर, महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा प्रशिक्षित किया गया।

इस अवसर पर चिराग राज्य कार्यालय से श्री जगजीत मिंज पीसीआई  वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्रीमति  विभियाना बेक, सी.आर पैकरा एवं कृषि विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।