राजीव कश्यप सीजी टुडे 24
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्राधिकरण की बैठक में सदस्य की मांग पर सरगुजा जिले में गन्ना उत्पादन के घटते रकबे पर चिंता जाहिर करते हुए उत्पादन बढ़ाने का प्रयास करने के निर्देश दिए।सदस्य द्वारा बताया गया कि लुण्ड्रा में सब्जी की बहुत खेती होती है, लोग निजी बाज़ार से महंगे में पौधे खरीदते हैं, इस समस्या को सुनकर मुख्यमंत्री ने सरकारी स्तर पर नर्सरी लगाकर सस्ते में पौधे उपलब्ध कराने की बात कही, उन्होंने बंद नर्सरी शुरू करने के निर्देश दिए। साथ ही सदस्यों को उनकी मांग के सन्दर्भ में पत्र प्रस्ताव देने की बात कही।
प्राधिकरण की बैठक में सदस्य द्वारा बताया गया कि भरतपुर सोनहत में मोबाइल नेटवर्क की कमी है। बिजली की भी समस्या है। सोलर लाइट का रखरखाव नहीं हो पा रहा है। जिसके समाधान की त्वरित पहल करते हुए मुख्यमंत्री ने पीएम जनमन योजना में शामिल करते हुए इन क्षेत्रों में लोगों को हो रही असुविधा दूर करने के निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि पीएम जनमन योजना में जहां पहले 11 प्रकार के ही कार्य होते थे वहीं अब 25 प्रकार के कार्य किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी सदस्यों से प्राधिकरण के कार्यों के लिए सुझाव देने को कहा ताकि प्राधिकरण से क्षेत्र में अच्छा कार्य कराया जा सके। जिसका लाभ अनुसूचित जनजाति वर्ग के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों को मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जल जीवन मिशन के कार्य पिछली सरकार में नहीं हो पाया किन्तु हमारी सरकार घर-घर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने प्रयास कर रही है।
छत्तीसगढ़
Admin
22 Oct 2024
लुण्ड्रा में सब्जी की बहुतायत खेती को देखते हुए, बंद नर्सरी शुरू करने सीएम ने दिए निर्देश
सरगुजा विकास प्राधिकरण की बैठक में कहीं बात
Related News
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 753
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 754
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 755
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 756
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 757
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 767
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 768