दोकड़ा।शुक्रवार को जिले के कांसाबेल तहसील क्षेत्र के सरस्वती शिशु मंदिर दोकड़ा सत्र 2022–23 का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।परिक्षा परिणाम में छात्राओं ने बाजी मारी।इस अवसर पर मुख्य रूप से संस्था के अध्यक्ष महेश प्रसाद शर्मा, प्रधानाचार्य नंदकुमार चक्रपाणि एवं सभी आचार्य दीदी जी मौजूद रहे।परिक्षा परिणाम घोषित करते हुए मुख्य अतिथि महेश प्रसाद शर्मा ने सभी छात्र छात्राओं को परिक्षा परिणाम में उत्तीर्ण होने की बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी है।उन्होंने कहा की सरस्वती शिशु मंदिर संस्था में बच्चों को न केवल शिक्षा देने का काम कर रही है बल्कि शिक्षा के साथ साथ संस्कार देने का काम भी कर रही है।परिक्षा परिणाम को लेकर उन्होंने संस्था के सभी आचार्य एवं दीदी जी को बधाई देते हुए,भविष्य में और भी बेहतर परिणाम देने में योगदान देने की अपील की।घोषित परिणाम के अनुसार कक्षा अष्टम में कुमारी खिलेश्वरी 93 प्रतिशत लेकर प्रथम स्थान, हेमंत यादव 92 प्रतिशत ,चंचल चक्रेश 91 प्रतिशत,कक्षा सप्तम में कंचन विश्वकर्मा 95.8 प्रतिशत श्रेयांश खलखो 95.4 प्रतिशत ,श्रृंखला भगत 95 प्रतिशत, कक्षा षष्ठ में प्रद्युम चौहान 94.5 प्रतिशत, जितेंद्र सिंह 93.5 प्रतिशत,श्वेता भगत 92.4 प्रतिशत,कक्षा पंचम में दीप्ति यादव 97.83 प्रतिशत, आयुष यादव 97.5 प्रतिशत, शिवानी चौधरी 97 प्रतिशत, कक्षा चतुर्थ से दिव्या भगत 94 प्रतिशत, मांडवी सिंह 91.3 प्रतिशत, अंश नायक 86.5 प्रतिशत, कक्षा तृतीय से अवंतिका पैंकरा 97.5 प्रतिशत, पूजा विश्वकर्मा 95.89 प्रतिशत,दीपांजलि 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए कर नाम रोशन किया।इस तरह से संस्था में प्रथम स्थान,द्वितीय स्थान एवं तृतीय स्थान प्राप्त किए।
