Current Date:03 Jun 2026





दरीमा ईकाई कश्यप समाज के मनीष बने निर्विरोध अध्यक्ष

कहा समाज द्वारा दिए गए दायित्व का सबके सहयोग से बगैर भेदभाव के करूंगा निर्वहन

दरीमा ईकाई कश्यप समाज के मनीष बने निर्विरोध अध्यक्ष
सीजी टुडे 24 अम्बिकापुर

कश्यप समाज सरगुजा के अध्यक्ष दीनानाथ कश्यप एवं सचिव प्रेम प्रताप कश्यप की अनुशंसा  पर  दरीमा ईकाई के अध्यक्ष पद हेतु सर्वसम्मति से टपरकेला निवासी मनीष कश्यप को चुना गया। उनकी नियुक्ति से दरीमा रकेली क्षेत्र के कश्यप समाज में हर्ष का माहौल है । इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष मनीष कश्यप ने कहा कि समाज हित व समाज को आगे  बढ़ाने के लिए आपसी सामंजस्य के साथ सभी वरिष्टो एवं कनिष्ठो को साथ लेकर कार्य करते हुए समाज के द्वारा दिये गये दायित्व का ईमानदारी व पुरी निष्ठा के साथ बगैर किसी भेदभाव के समाज के सर्वांगीण विकास हेतु कार्य करने हर संभव प्रयास करूंगा एवं सभी स्वजातीय बंधुओं के सहयोग से समाज द्वारा किए गए विश्वास पर खरा उतरने का पुरा प्रयास करूंगा  । 

      इस अवसर पर कंठी करजी दरीमा नवानगर टपरकेला रकेली के अलावा आस पास गांवों के सभी वरिष्ठ महिला पुरुष युवा उपस्थित थे ।