छत्तीसगढ़ टुडे 24 राजीव कश्यप
दिनांक 26.07.2023 को जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्षा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बिकापुर श्री राम कुमार तिवारी के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बिकापुर के सचिव श्री अमित जिन्दल ने अम्बिकापुर में जांच / विजिट की तथा विधिक सहायता शिविर का आयोजन कर जानकारी दी कि आई.पी.सी. की धारा 366- क के अनुसार 18 वर्ष से कम की आयु की लकड़ी को बुरे आशय से ले जाने के लिए उत्प्रेरित करना दण्डनीय अपराध है तथा आई.पी.सी. की धारा 366-ख के अनुसार 21 वर्ष से कम की आयु की लकड़ी को बुरे आशय से आयात करना दण्डनीय अपराध है तथा आई.पी.सी. की धारा 370 के अनुसार किसी व्यक्ति का दुर्व्यापार दण्डनीय है तथा आई.पी.सी. की धारा 374 के अनुसार किसी व्यक्ति को उसकी इच्छा के विरूद्ध श्रम करने के लिए विधि विरूद्ध तौर पर विवश करना दण्डनीय अपराध है। श्री अमित जिन्दल ने आगे बताया कि नालसा (तस्करी और वाणिज्यिक यौन शोषण पीड़ितो के लिए विधिक सेवाऐं) योजना 2015 के अनुसार भी तस्करी और यौन शोषण के पीड़ितों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराना तथा उन्हें मुआवजा दिलवाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर से सहायता प्राप्त कर सकते है। श्री जिन्दल ने आगे बताया कि यदि किसी के साथ तस्करी और यौन शोषण आदि की यदि जानकारी किसी की भी जानकारी में आती है तो यथाशीघ्र पुलिस-प्रशासन के अधिकारियो को अवगत कराने के साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को अवगत करायें ताकि पीडित को मदद मिल सके।
