लुण्ड्रा//
लुण्ड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत चिरगां नवापारा के तीन नवयुवक बाइक में सवार होकर रघुनाथपुर एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में जाने निकले थे तभी बटवाही गैस गोदाम के आगे के मोड में अनियंत्रित होकर सीधे आम के पेड़ से जा टकराई जिससे घटनास्थल पर ही दो लोगों की दर्दनाक मृत्यु हो गई और एक को जिला अस्पताल लाया गया जिसने 3:00 बजे दम तोड़ दिया तीनों बगैर हेलमेट क अपाचे बाइक क्रमांक सीजी 15 अपाचे 0992 में सवार थे
मीली जानकारी के अनुसार ग्राम चिरगा नवापारा निवासी राजेंद्र सिंह आत्मज शिव प्रसाद 19 वर्ष .कमलेश आत्मज शंकर 22 वर्ष गंगा राम आत्मज परमेश्वरउम्र18 वर्ष रात में घर से शादी में जा रहे हैं बताकर साम 7 बजे निकले थे तभी रात 10:30 बजे लगभग दुर्घटना की खबर घर वालों को मिली इसके तत्काल बाद घर वाले पहुंचे एवं सुचना पर रघुनाथपुर पुलिस भी तत्काल घटना स्थल पर पहुंच गई एवं दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी वव्यक्तियों कोरघुनाथपुर अस्पताल ले जाया गया जहां पर दोनों को मृत घोषित कर दिया गया एवं घायल गंगा राम को जिला चिकित्सालय अंबिकापुर भेज दिया गया जहां उपचार के दौरान आज 3:00 बजे उसने भी दम तोड़ दिया पुलिस द्वारा पीएम पंचनामा पश्चात शवों को परिजनों को सौंप मर्ग कायम कर लिया गया है ।
एक ही गांव मेंएक साथ तीन नवयुवकों की दुखद मृत्यु के बाद गांव में जहां मातम वह सन्नाटा पसरा हुआ है वही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है
