Current Date:02 Jun 2026





युक्तियुक्तकरण को लेकर लुण्ड्रा कांग्रेश कमेटी ने किया बीईओ कार्यालय का घेराव

अतिशेष शिक्षकों के चिन्हांकन में गड़बड़ी का लगाया आरोप

युक्तियुक्तकरण  को लेकर लुण्ड्रा कांग्रेश कमेटी ने किया बीईओ कार्यालय का घेराव
युक्तियुक्तकरण के बहाने स्कूलों को बंद करने और शिक्षकों तथा गैर शिक्षकीय स्टाफ का पद खत्म करने को लेकर कांग्रेस ने बीईओ के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंप कर विरोध जताया है।
    प्रदेश व्यापी अभियान के तहत लुण्ड्रा में भी कांग्रेसियों ने 
जिला के जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश गुप्ता, पूर्व विधायक रामदेव राम, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्षश्रीमती मधु सिंह, पूर्व जनपद अध्यक्ष व युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष गंगा प्रसाद के नेतृत्व में विकासखंड शिक्षा कार्यालय का घेराव कर भाजपा सरकार की वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी की गारंटी के नाम पर बंद स्कूलों को खोलने और शिक्षकों के 57 हजार पदों की भर्ती का वादा करने वाली भाजपा नेतृत्व की राज्य सरकार ने डेढ़ साल में ही अपना झूठा चरित्र दिखा दिया। छत्तीसगढ में सरकारी स्कूल शिक्षा का सुलभ माध्यम है। सरकार स्कूलों को बंद कर न सिर्फ शिक्षकों के पद खत्म कर रही है बल्कि हजारों युवा जो शिक्षक बनने सपना लिए बीएड, डीएड की पढ़ाई कर रहे हैं उनके भविष्य के साथ भी खिलवाड़ कर रही है ।स्कूल बंद हुई तो अभिभावकों पर अपने बच्चों की शिक्षा का आर्थिक बोझ भी बढ़ेगा। निर्धनता और स्कूल दूर होने के चलते स्कूल छोड़ने वाले बच्चों की संख्या बढ़ेगी और पूरी पीढ़ी का भविष्य अंधकार मय होगा। भाजपा युक्तिकरण की नई नीति लेकर आ गई है इससे प्रदेश में 10463 स्कूल सीधे तौर पर बंद हो जाएंगे तकरीर 45000 से अधिक शिक्षकों के पद समाप्त हो जाएंगे स्कूलों के बंद होने से न केवल शिक्षक के पद ही समाप्त नहीं हो रहे हैं साथ ही साथ स्कूल में कार्यरत रसोईया। भ्रीत्य स्वीपर महिला समूह के रोजगार पर भी ग्रहण लगेगा सरकार ने प्राथमिक स्कूलों के कक्षा 1 से लेकर 5 तक के लिए मात्र दो शिक्षकों के सेटअप को मंजूरी दी है सरकार के अदूरदर्शिता पूर्णनिर्णय से पूरे प्रदेश में शासकीय स्कूलों में अध्ययन की गुणवत्ता भी प्रभावित होगी

 राज्यपाल के नाम सौंपें ज्ञापन में प्रमुख रूप से युक्तियुक्त करण के अतिशेष शिक्षकों के चिन्हांकन में गड़बड़ी के आरोप लगाए गए है और इस दिशा में त्वरीत कार्यवाही कर युक्तियुक्त करण रोकने की मांग की गई है तथा उचित एवं निष्पक्ष जांच करदोषियों पर कार्यवाही करने की भी मांग कर आंदोलन की चेतावनी दी है। 
    विदित हो कि  सरकार की इस जन्म विरोधी नीति के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने शिक्षा न्याय के नाम से चरणबद्ध आंदोलन चलाने का निर्णय लिया है इस तहत आज जनपद पंचायत लुण्ड्रा के ब्लॉक शिक्षा कार्यालय का भी घेराव किया गया था घेराव के दौरान जिला के जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश गुप्ता, पूर्व विधायक रामदेव राम, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्षश्रीमती मधु सिंह, पूर्व जनपद अध्यक्ष व युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष गंगा प्रसाद, दिलीप कुमार गुप्ता, माखन एक्का, राधेश्याम यादव, मोहम्मद सेराज, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सूरज यादव, एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष गलेंद्र यादव , मो नासिर, अविनाश सिंह, अभय तिवारी, मनोज यादव, लालू यादव, देव प्रताप सिंह, दिनेश जायसवाल, भोला यादव, सुनाराम, भीम नागेश, बलिराम, सुभाष, चोलेश्वर यादव, जावेद, मोहम्मद सिराज, आकाश, फारीद, नामिक रामदास एवं सभी कांग्रेस के छोटे बड़े पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित थे ।