सीजी टुडे24 राजीव कश्यप
विकाशखंड के ग्राम पंचायत में 15 दिवसीय विंटर कप क्रिकेट प्रतियोभिता का आयोजन किया गया, जिसमें आस पास कि कुल 32 ग्रामीण टीमों ने भाग लिया प्रतियोगिता का म फायनल मैच मेजबान टीम जमडी v/s बिसुनपुर के मध्य खेला गया जिसमें दोनों ही टीमों ने रोमांचक खेल का प्रदर्शन करते हुए बचे मात्र एक बाल पर दो रन बनाना था इस संघर्षपूर्ण मुकाबले में बिसुनपुर की टीम ने बेहरतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब हासिल किया।
इस अवसर पर देवनारायण यादव जिलापंचायत उपाध्यक्ष ने दोनो टीमों के खिलाडियों का उत्साह बढाते हुए कहा कि जीत हार एक सिक्के के दो पहलु है, हार हमें अपनी कमी को सुधारने का अवसर प्रदान करती है तो वही जीत हमें कैसे धैर्य व संयमित रहने की जीवन में परिभाषा सिखाती है अंत मे विजेता टीम को बधाई व उप विजेता टीम को शुभकामनायें देते हुए मुख्य रूप से आयोजन समिति को धन्यवाद ज्ञापित कर आगे भविष्य में भी ऐसे आयोजन करते रहने की बात कही तथा उपस्थित लोगों वह खेल प्रेमियों को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया इसके अलावा बीडीसी प्रतिनिधि जमडी सुरज यादव सरपंच जमडी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर जमडी राता करदोनी बकना के जनप्रतिनिधिगण एवं वरिष्ठ नागरिकों के अलावा काफी संख्या में ग्रामीणजन वह खेल प्रेमी उपस्थित थे
पुरस्कार वितरण में प्रथम पुरस्कार 21 हजार रुपए शील्ड , द्वितीय पुरस्कार 11 हजार रुपए शील्ड ,तृतीय पुरस्कार 4 हजार रूपए चतुर्थ पुरस्कार 2 हजार शील्ड व मेडल अतिथिदय द्वारा प्रदान किया गया।
