अम्बिकापुर: जिले में 26वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन 23 से 26 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन अम्बिकापुर के शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के क्रीड़ांगन में होगा। जिला प्रशासन एवं जिला आयोजन समिति द्वारा आयोजित इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता, कौशल और खेल भावना प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।
प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह 23 अक्टूबर को दोपहर 12ः00 बजे आयोजित होगा। समारोह के मुख्य अतिथि सरगुजा लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री चिंतामणी महाराज होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री प्रबोध मिंज करेंगे। सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री रामकुमार टोप्पो विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
उद्घाटन समारोह में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री अनुराग सिंहदेव, छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्वविजय सिंह तोमर, अम्बिकापुर नगर निगम की महापौर श्रीमती मंजूषा भगत, जिला पंचायत सरगुजा की अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह, नगर निगम अम्बिकापुर के सभापति श्री हरमिंदर सिंह टिन्नी तथा जिला पंचायत सरगुजा के उपाध्यक्ष श्री देव नारायण यादव की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
खेल
Admin
21 Oct 2026
26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन 23 से 26 अक्टूबर तक होगा
सांसद चिंतामणी महाराज करेंगे शुभारंभ
Related News
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 753
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 754
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 755
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 756
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 757
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 767
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 768