सीजी टुडे 24 ब्यूरो राजीव कश्यप
सरगुजा जिले के नगर पंचायत सीतापुर में आज सोमवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। शपथ ग्रहण समारोह के बाद नगर पंचायत में उपाध्यक्ष का चुनाव हुआ, जिसमें भाजपा को मुँह की खानी पड़ी। बहुमत के बाद भी भाजपा नगर पंचायत उपाध्यक्ष का चुनाव 9 के मुकाबले 7 मतों से हार गई
बीजेपी से दो उम्मीदवारों ने दावेदारी पेश की थी, लेकिन मुकाबला विधायक रामकुमार टोप्पो के करीबी भवानी सिंह और विवेक कुमार (विक्की) नामदेव के बीच सिमट गया। कड़े मुकाबले में महज दो वोटों के अंतर से भवानी सिंह को हार का सामना करना पड़ा, और विवेक कुमार नामदेव उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। जीत के बाद विक्की नामदेव ने कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री अमरजीत भगत से आशीर्वाद लिया। इस चुनाव परिणाम को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।
कैसे हुआ चुनाव?
सीतापुर नगर पंचायत के 15 वार्डों के पार्षदों ने मतदान किया।
भवानी सिंह को कुल 7 वोट मिले तो वहीं विक्की नामदेव को 9 वोट मिले मतगणना के बाद पीठासीन अधिकारी ने विवेक कुमार नामदेव को उपाध्यक्ष घोषित कर प्रमाण पत्र सौंपा।
विधायक टोप्पो के लिए बड़ा राजनीतिक झटका?
इस हार को विधायक रामकुमार टोप्पो के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि उनके खास माने जाने वाले भवानी सिंह को हार का सामना करना पड़ा। इस परिणाम ने बीजेपी के अंदरूनी गुटबाजी को भी उजागर कर दिया है।
कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी तक खड़ा नहीं किया
सबसे महत्वपूर्ण वह गौर करने वाली बात यह है कि नगर पंचायत में उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी ही खड़ा नहीं किया था। कांग्रेस से चुनकर आये चार पार्षद समेत 2 निर्दलीय पार्षदो ने अपना समर्थन भाजपा के बागी प्रत्याशी विवेक नामदेव को दे दिया। इसके अलावा भाजपा के पार्षदों ने भी क्रॉस वोटिंग कर भाजपा की हार में बड़ी भूमिका निभाई। इस जीत के बाद जहाँ भाजपाई खेमे में मायूसी छाई हुई है। वहीं कांग्रेस ने इस जीत पर जमकर जश्न मनाया।
राजनीती
Admin
18 Mar 2025
भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो को लगा बडा राजनितिक झटका
भाजपा का बागी बना उपाध्यक्ष, कांग्रेस ने मनाया जश्न
Related News
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 753
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 754
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 755
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 756
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 757
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 767
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 768