Current Date:13 Jun 2026





एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में अतिथि शिक्षकों की भर्ती हेतु वॉक-इन-इंटरव्यू

24 जून तक भर सकते हैं आवेदन

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में अतिथि शिक्षकों की भर्ती हेतु वॉक-इन-इंटरव्यू
सीजी टुडे 24
 आयुक्त एवं पदेन सचिव, छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय आदिम जाति कल्याण, आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति, इन्द्रावती भवन, अटल नगर नवा रायपुर तथा राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति (NESTS), नई दिल्ली के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं अध्यक्ष, जिला स्तरीय छत्तीसगढ़ आदिम जाति कल्याण आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति, अम्बिकापुर द्वारा जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अतिथि शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है।
जिला सरगुजा अंतर्गत संचालित 05 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में हिन्दी एवं अंग्रेजी माध्यम (सीबीएसई पैटर्न) के अंतर्गत शाला संचालन हेतु निर्धारित मानदेय पर पीजीटी, टीजीटी एवं अन्य रिक्त पदों की पूर्ति के लिए 25 जून 2026 को प्रातः 09रू00 बजे से सायं 04ः00 बजे तक वॉक-इन-इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा।
वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय रिखी (वर्तमान पता दृ कन्या शिक्षा परिसर, अम्बिकापुर), जिला सरगुजा में किया जाएगा। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित प्रारूप में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
भर्ती संबंधी विस्तृत जानकारी कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग, अम्बिकापुर के सूचना पटल एवं जिला प्रशासन की वेबसाइट  पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी आवेदन पत्र डाउनलोड कर निर्धारित प्रारूप में पूर्ण रूप से भरकर 24 जून 2026 तक ई-मेल आईडी  emrsrikhiudaipur@gmail.com   पर प्रेषित कर सकते हैं।
अभ्यर्थियों को वॉक-इन-इंटरव्यू के दिन मूल आवेदन पत्र, समस्त शैक्षणिक एवं अन्य योग्यता संबंधी मूल प्रमाण पत्र तथा उनकी स्व-प्रमाणित छायाप्रतियों सहित उपस्थित होना अनिवार्य होगा।