Current Date:03 Jun 2026





पटवारी का स्थानांतरण रुकवाने सड़क पर उतरेंगे ग्रामीण, यहां के ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार, कहा पटवारी की हुई है झूठी शिकायत, जांच कर फर्जी शिकायतकर्ताओं पर कार्यवाही की मांग

पटवारी का स्थानातरण से नाराज ग्रामीणों ने चक्का जाम करने की दी चेतावनी

पटवारी का स्थानांतरण रुकवाने सड़क पर उतरेंगे ग्रामीण, यहां के ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार, कहा पटवारी की हुई है झूठी शिकायत, जांच कर फर्जी शिकायतकर्ताओं पर कार्यवाही की मांग
जशपुरनगर।पटवारी के स्थांनातरण रुकवाने अब ग्रामीण सड़क में चक्का जाम करने का एलान कर दिया है,मामला जशपुर जिले के तहसील कांसाबेल तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत चेटबा का है जहां के ग्रामीणों ने कलेक्टर जशपुर को दिए अपने ज्ञापन  में ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत चेटबा के सरपंच राजेश पैंकरा एवं शेष कुमार साहू पर हल्का पटवारी को षड्यंत्र कर फसाने का गंभीर आरोप लगाया है और शीघ्र ही इस मामले की जांच कर झूठी शिकायत कर्ताओ पर कार्यवाही की मांग की है।और हल्का पटवारी प्रदीप कुमार नायक के अन्यत्र स्थानांतरण आदेश को तत्काल निरस्त करने की मांग की गई है।और ग्रामीणों के द्वारा चेतावनी दी गई हैं की अगर हल्का पटवारी के स्थानांतरण आदेश को निरस्त नहीं किया जाता है और झूठी शिकायत कर्ताओं के खिलाफ कार्यवाही नहीं की जाती है तो आंदोलन एवं चक्का जाम करने तक की चेतावनी ग्रामीणों द्वारा दे डाली है।ग्रामीणों ने अपने आवेदन की प्रतिलिपि प्रदेश के मुख्यमंत्री, गोमती साय लोकसभा क्षेत्र रायगढ़, रामपुकार सिंह विधायक पत्थलगांव और पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय को दी है।