Current Date:02 Jun 2026





उदयपुर नर्सरी के समीप मछली बीज लोड वाहन को ट्रेलर ने मारी टक्कर

मछली पकड़ने लोगों में मची होड

उदयपुर नर्सरी के समीप मछली बीज लोड वाहन को ट्रेलर ने मारी टक्कर


सीजी टुडे24

मंगलवार को कोंडागांव से मछली बीज लोड कर आ रही वाहन को सुबह उदयपुर नर्सरी के समीप पीछे से आ रही अज्ञात ट्रेलर वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद सड़क और खेत में काफी संख्या में मछली बिखर गई। जानकारी लगते ही मौके पर पहुंचे सैकड़ों ग्रामीणों ने कुछ ही देर में सड़क पर बिखरी सारी मछली बीन ली और वहां से निकल गए।
  जानकारी अनुसार सुबह 5 बजे करीब कोंडागांव से मछली बीज लोड कर आ रही वाहन क्रमांक CG 04 NR 1810 को उदयपुर नर्सरी के समीप पीछे से आ रही अज्ञात ट्रेलर वाहन ने जबरजस्त टक्कर मार दी। जिससे मछली बीज लोड वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे साइड सोल्डर मिट्टी में जा घुसी। टक्कर से वाहन में रखे लगभग तीन क्विंटल मछली उछलकर गड्ढे में गिर गई। सड़क दुर्घटना में मछलियों के गड्ढे में गिरने की सूचना आसपास के ग्रामीणों को मिलने पर मछली बीनने की होड़ मच गई। देखते ही देखते सैकड़ों लोगों ने लगभग तीन क्विंटल मछली बीनकर भाग निकले। घटना के बाद वाहन चालक द्वारा हाइड्रा वाहन बुलवाकर वाहन को गड्ढे से बाहर निकलवाया गया।