Current Date:02 Jun 2026





माइक्रो फाइनेंस कंपनी एजेंट के ऋण पटाने दवाव से परेसान वृद्ध ने किया आत्महत्या

सरगुजा में ऋण नहीं पटा पाने पर वृद्ध ने जहर खा दी जान, लोक अदालत में सेटलमेंट का मिला था नोटिस

माइक्रो फाइनेंस कंपनी  एजेंट के ऋण पटाने दवाव से परेसान वृद्ध ने किया आत्महत्या
सीजी टुडे 24

सरगुजा संभाग मुख्यालय से लगे डिगमा में माइक्रो फाइनेंस कंपनी के एजेंटों की वसूली के दबाव से परेशान बुजुर्ग ने जहर का सेवन कर लिया। मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों सहित स्थानीय नागरिकों ने माइक्रो फाइनेंस कंपनी के एजेंटों के दबाव में आकर आत्महत्या का आरोप लगाया है। घटना गांधीनगर थानाक्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, डिगमा निवासी घरभरन बरगाह ने पत्नी गजमनिया के नाम पर आईडीएफसी फर्स्ट बैंक माइक्रो फाइनेंस कंपनी से लोन लिया था। वह माइक्रो फाइनेंस कंपनी का लोन नहीं चुका पा रहा था। लोन राशि 20 हजार 500 रुपये चुकाने के लिए माइक्रो फाइनेंस कंपनी के एजेंट दबाव बना रहे थे। उसने परिजनों सहित परिचितों के समक्ष लोन चुकाने के दबाव को लेकर चिंता जताई थी एवं कहा था कि यह लोन उसकी जान ले लेगा।

/शराब के साथ पी जहर, उपचार के दौरान मौत/

घरभरन बरगाह की पत्नी गजमनिया द्वारा लोन राशि नहीं चुका पाने पर आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने लोक अदालत में सेटलमेंट के लिए प्रकरण लगाया था। गजमनिया को 21 सितंबर को आयोजित लोक अदालत में पेश होने का नोटिस मिला था, जिससे परेशान होकर जहर का सेवन कर लिया। परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो उसे मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में दाखिल किया गया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

/परिजनों ने कहा-ऋण जमा करने का था दबाव/


मृतक की पत्नी गजमनिया ने बताया कि लोन पटाने का दबाव था। नोटिस मिलने के बाद लगातार लोन पटाने का दबाव डाला जा रहा था। पता नहीं कहीं से जहर लेकर आए और घरभरन बरगाह ने जहर सेवन कर लिया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। लोन पटाने के टेंशन में ही उसने जहर सेवन किया है।

/बार-बार बनाया जा रहा था दबाव/

घरभरन के पुत्र आकाश ने बताया कि लोन पटाने का दबाव बनाया जा रहा था। कुछ पैसा दिया गया था। पैसे कहीं से भी लाकर देने का दबाव था। कई जगह से उधारी लेकर भी उन्होंने पैसा दिया था। नोटिस आने के बाद वे समूह का पैसा जमा करने के दबाव में शराब के साथ जहर मिलाकर पी गए और उनकी मौत हो गई।
          गांधीनगर थाना प्रभारी प्रदीप जायसवाल ने बताया कि जहर सेवन से मौत की सूचना पर पुलिस जांच के लिए पहुंची है। परिजनों के आरोपों की पुलिस द्वारा जांच की जा रही है