सीजीटुडे 24 राजीव कश्यप
छत्तीसगढ़ में लंबे समय के इंतजार के बाद आख़िरकार बुधवार को साय कैबिनेट का विस्तार हो गया। इस दौरान मंत्रिमंडल में तीन विधायक गुरु खुशवंत साहेब, गजेन्द्र यादव और राजेश अग्रवाल शामिल हो गए हैं। इस प्रकार से अब छत्तीसगढ़ में सीएम विष्णुदेव साय को मिलाकर 14 मंत्रियों की टीम बन गई है। भाजपा ने तीन विधायकों को मंत्री बनाकर जातिगत संतुलन को साधने का काम किया है।तीन, रायपुर दो और बस्तर को एक मंत्री मिल गया है। साय मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले तीनों मंत्री दुर्ग, रायपुर और सरगुजा संभाग से आते हैं। इनमें से गजेन्द्र यादव ओबीसी वर्ग, गुरु खुशवंत साहेब एससी और राजेश अग्रवाल वैश्य वर्ग से ताल्लुक रखते हैं। तीनों ने मंत्री पद की शपथ ली है, ऐसे में
छत्तीसगढ़ में कुल पांच संभाग हैं ऐसे में अब हर संभाग को अपना मंत्री मिल गया है। मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद सीएम साय समेत मंत्रियों की कुल संख्या 14 हो गई है। इसी के साथ सरगुजा संभाग को सबसे अधिक पांच मंत्री, बिलासपुर और दुर्ग तीन, रायपुर दो और बस्तर को एक मंत्री मिल गया है। साय मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले तीनों मंत्री दुर्ग, रायपुर और सरगुजा संभाग से आते हैं। इनमें से गजेन्द्र यादव ओबीसी वर्ग, गुरु खुशवंत साहेब एससी और राजेश अग्रवाल वैश्य वर्ग से ताल्लुक रखते हैं। तीनों ने मंत्री पद की शपथ ली है
जानें क्या है मंत्रियों की पृष्ठभूमि और राजीनीतिक सफ़र
साय मंत्रिमंडल में शामिल 3 नवनियुक्त मंत्रियों के राजनीतिक पृष्ठभूमि बड़े ही सहज व सरल रही है किसी का अपने समाज में गहरी पैठ है तो कोई जमीनी स्तर पर कार्य करता है वही संगठन के कार्यों की सक्रियता को भी देखते हुए तीनों को पदों से सुशोभित किया गया है
12वीं पास तक पढ़ें हैं राजेश अग्रवाल
विधायक राजेश अग्रवाल का जन्म सरगुजा जिले में 1966 एक व्यापारी परिवार में हुआ था। वे मारवाड़ी घराने से ताल्लुक रखते हैं उनके पिता चांदीराम अग्रवाल लखनपुर के बड़े व्यापारी थे।
उन्होंने महज 12वीं तक की ही पढ़ाई की है इसके बाद वे अपने घर के व्यवसाय में जुट गए।अपने राजनीतिक कैरियर की शुरुआत करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष जैसे पदों पर भी आसीन रहे कांग्रेस में लंबे समय से रहने के बाद भाजपा में प्रवेश किया और उन्हें सरगुजा महाराज के खिलाफ चुनाव में उतार दिया गया राजेश अग्रवाल प्रदेश की हाई प्रोफाइल विधानसभा सीट अंबिकापुर से विधायक है। उन्होंने सरगुजा संभाग में राजनीतिक पकड़ रखने वाले राज परिवार के सदस्य व पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को महज 94 वोटों से हराकर 2023 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी। अग्रवाल मूलरूप से लखनपुर के रहने वाले हैं। पूर्व में नगर पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं। राजेश अग्रवाल को अब साय सरकार में अहम जिम्मेदारी मिल गई है।
आरएसएस से ताल्लुक रखते हैं यादव
विधायक गजेन्द्र यादव का जन्म दुर्ग जिले के एक किसान परिवार में 1978 में हुआ था। उन्होंने अपने स्नातकोत्तर की पढ़ाई रायपुर के पं.रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय से पूरी की है। गजेन्द्र यादव राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता भी RSS में सक्रीय रूप से लगातार कार्य करते रहे हैं। बात करे राजनितिक पृष्ठभूमि के बारे में तो, यादव ने पार्षद चुनाव से राजनितिक कैरियर की शुरुआत की थी। वे साल 1999-2004 तक पार्षद रहे हैं, इसके बाद दो बार भाजपा किसान मोर्चा के मंत्री भी रहे हैं।
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरुण वोरा को हराकर जीत हासिल की थी। वर्तमान में वे दुर्ग ग्रामीण से विधायक हैं और पहली बार मंत्री बने हैं।
सतनामी समाज के गुरु हैं खुशवंत साहेब एम.टेक किया है पास
विधायक गुरु खुशवंत साहेब का जन्म 27 मार्च 1989 में आरंग विधानसभा क्षेत्र में हुआ था। गुरु खुशवंत साहेब सतनामी समाज के धर्मगुरु है। वे धर्मगुरु बाल दास के बेटे हैं और एससी वर्ग से आते हैं। खुशवंत साहेब ने 2017 में मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर से एम.टेक. की पढ़ाई पूरी की है। इसके बाद वे राजनीति से जुड़े और कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के महज तीन महीने पहले कांग्रेस को छोड़ भाजपा में शामिल हो गए। इस बीच उन्हें आरंग विधानसभा सीट से टिकट मिला और अपने पहले ही चुनाव में उन्होंने अपने समाज के करीबी प्रतिद्वंदी पूर्व मंत्री शिवकुमार डहरिया को हराकर जीत हासिल की।
इधर मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा है कि प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी के विजन पर कर कर रहा हमारा मंत्रिमंडल टीम अब और भी सक्रिय रूप से मिलजुल कर करे ताज्जुब की बात यह है कि मंत्री बनाए गए तीन में से दो कांग्रेस से भाजपा में आए हुए विधायक है
राजनीती
Admin
20 Aug 2025
साय कैबिनेट में तीन नए चेहरे:आईए जानते हैं कौन कितने हैं पढ़े लिखे और कैसी है उनकी पृष्ठभूमि
भाजपा ने जातिगत संतुलन को साधने का किया है काम
Related News
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 753
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 754
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 755
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 756
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 757
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 767
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 768