जशपुरनगर। लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे ग्रामीणों को आखिरकार बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की संवेदनशीलता और पहल पर फोटकोसेमर–सजापानी–केंदापानी से कर्राडांड होते हुए दुलदुला पहुंच मार्ग के निर्माण के लिए 5 करोड़ 84 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस 5 किलोमीटर लंबे मार्ग के बन जाने से विकासखंड मुख्यालय दुलदुला तक ग्रामीणों की आवाजाही आसान होगी।ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दिनों में कीचड़ और गड्ढों से गुजरना बेहद कठिन हो जाता था। स्कूल, अस्पताल और बाजार तक पहुंचने के लिए लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ती थी। सड़क निर्माण की इस स्वीकृति से न केवल राहगीरों को कीचड़ से निजात मिलेगी बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार जैसी बुनियादी सुविधाओं तक पहुंच भी सहज होगी।स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि वर्षों से लंबित यह मांग अब पूरी हो गई है। ग्रामीणों ने बगिया स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा स्वीकृत यह परियोजना पूरे क्षेत्र के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगी।ग्रामवासियों ने बताया कि इस सड़क के बन जाने से कर्राडांड, केंदापानी और आसपास के कई गांव सीधे विकासखंड मुख्यालय दुलदुला से जुड़ जाएंगे। इससे न केवल आवागमन सुगम होगा बल्कि कृषि उपज के परिवहन में भी आसानी होगी। किसानों को अपनी फसल उचित दामों पर बेचने में सुविधा होगी।ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होगा और समय पर पूरा भी किया जाएगा ताकि लोगों को जल्द से जल्द बेहतर सड़क सुविधा मिल सके।
जशपुर
Admin
20 Aug 2025
ग्रामीणों की मांग पर सड़क निर्माण को मिली मंजूरी, सीएम कैंप कार्यालय बगिया पहुंच कर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का जताया आभार, अब ग्रामीणों को आवागमन में होगी सुविधा
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि वर्षों से लंबित यह मांग अब पूरी हुई
Related News
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 753
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 754
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 755
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 756
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 757
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 767
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 768