Current Date:02 Jun 2026





12 नवम्बर से 15 नवम्बर तक रहेंगे सरकारी छुट्टी

अक्टुबर नवंबर का महीना रहता है त्यौहारों से भरा

12 नवम्बर से 15 नवम्बर तक रहेंगे सरकारी छुट्टी
राजीव कश्यप सीजी टुडे 24
अक्टूबर और नवंबर का महीना त्योहारों से भरा होता है। इस महीने दिवाली, देवउठनी के साथ-साथ कई त्योहार मनाए जाते हैं। त्योहारी सीजन में छुट्टियों के चलते स्कूल-कॉलेज सहित सभी सार्वजनिक और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। छुट्टियों की इस कड़ी में एक बार फिर मंगलवार से दो दिनों तक सभी सरकारी संस्थाएं बंद रहेंगी।
प्रशासनिक हवाले से प्राप्त  जानकारी के अनुसार मंगलवार यानि 12 नवंबर से दो दिनों तक सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। जारी निर्देश के अनुसार 12, 13 और 15 नवंबर को सरकारी छुट्टी रहेगी। इस दौरान स्कूल, कॉलेज और बैंक बंद रहने वाले हैं।

   विदित हो कि 12 नवंबर को इगास पर्व है जिसे बूढ़ी दिवाली के नाम से जाना है। ये हिमाचल और उत्तराखंड का एक प्रसिद्ध लोकपर्व है। इसलिए इस दिन राज्य में सरकारी अवकाश है। दिवाली के 11 दिन बाद उत्तराखंड में इगास पर्व मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन श्री राम के अयोध्या लौटने की खबर उत्तराखंड में 11वें दिन बाद पहुंची थी, जिस वजह से बूढ़ी दिवाली के तौर पर यहां बड़े-बड़े धूमधाम के साथ ये खास पर्व मनाया जाता है। इस अवसर पर 12 नवंबर को उत्तराखंड में स्कूल, कॉलेज, दफ्तर और बैंक बंद रहेगी।
    13 नवंबर को रायपुर में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है। इस दिन दक्षिण विधानसभा चुनाव के कारण प्राइवेट और सरकारी स्कूल बंद रहेंगे। इसके अलावा बैंकों की छुट्टी भी रहेगी। एक दिन पहले 12 नवंबर को मतदान केन्द्र वाले शासकीय और प्राइवेट स्कूलों की छुट्टी रहेगी।

15 नवंबर शुक्रवार को गुरु नानक देव जी की जयंती है। इसके अलावा कार्तिक पूर्णिमा और गुरु पर्व भी है। इस दिन भी कुछ राज्यों में सरकारी छुट्टी है। स्कूल, कॉलेज, बैंक आदि बंद रहने वाले हैं। पंजाब, चंडीगढ़ और अन्य राज्यों में 15 नवंबर को छुट्टी रहेगी।