Current Date:03 Jun 2026





मतदाता सूची का हुआ अंतिम प्रकाशन सरगुजा जिले में पांच वर्ष में बढ़े 58 हजार से अधिक मतदाता, पुरूषों की अपेक्षा महिला मतदाताओं की संख्या ज्यादा

लुण्ड्रा में 16905, अम्बिकापुर में 29027 व सीतापुर में 12906 मतदाताओं की बढी सख्यां 22 जेंडर मतदाताएं घटी

मतदाता सूची का हुआ अंतिम प्रकाशन सरगुजा जिले में पांच वर्ष में बढ़े 58 हजार से अधिक मतदाता, पुरूषों की अपेक्षा महिला  मतदाताओं की संख्या ज्यादा
छत्तीसगढ़ टुडे 24 राजीव कश्यप
       


विधानसभा चुनाव 2023 के पूर्व आज पूरे प्रदेशों के साथ ही सरगुजा जिले में भी मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। जिले में पिछले पांच वर्षों के दौरान 58 हजार 838 मतदाता बढ़े हैं जिनमें पुरूषों की अपेक्षा महिलाओं की संख्या ज्यादा है वहीं थर्ड जेंडर के मतदाताओं की संख्या में कमी आई है। आज जिला निर्वाचन अधिकारी व कलेक्टर कुंदन कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि सरगुजा जिले में एकीकृत मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 2 अगस्त 2023 को किया गया था जिस पर दावा आपत्ति मंगाई गई थी जिसकी तिथि पहले 31 अगस्त तक थी जिसे बाद में बढ़ाकर 11 सितम्बर तक किया गया था दावा आपत्ति के निराकरण व मतदाताओं का नाम जोडने, विलोपित व संशोधित करने के पश्चात आज 4 अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया किया गया है।



तीनों विधानसभा मिलाकर कुल 6 लाख 49 हजार 319 मतदाता



         अंतिम मतदाता सूची के अनुसार जिले में कुल 6 लाख 49 हजार 319 मतदाता तीनो विधानसभाओं में मिलाकर हैं जिसमें 321113 पुरूष व 328190 महिला मतदाता हैं इसके अलावा थर्ड जेंडर के 16 मतदाता हैं वर्ष 2018 के मतदाता सूची की तुलना में जिले में 58 हजार 838 मतदाता बढ़े हैं जिनमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 27100 बढ़ी है जबकि महिलाओं की संख्या में 31760 की वृद्धि हुई है वहीं थर्ड जेंडर की संख्या 22 कम हुई है।